{"_id":"69e6d4a0d3d831197504435d","slug":"iran-war-strait-of-hormuz-to-bab-al-mandeb-10-key-strategic-terms-explained-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान युद्ध : होर्मुज से लेकर बाब अल-मंदेब तक..., रणनीतिक परतों को समझने का जरिया बने ये 10 शब्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान युद्ध : होर्मुज से लेकर बाब अल-मंदेब तक..., रणनीतिक परतों को समझने का जरिया बने ये 10 शब्द
Tue, 21 Apr 2026 07:06 AM IST
Nirmal Kant
अमर उजाला नेटवर्क, दोहा।
अमर उजाला नेटवर्क, दोहा।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:06 AM IST
सार
अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री व्यापार और पश्चिम एशिया की स्थिरता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिसमें होर्मुज और बाब अल-मंदेब जैसे रणनीतिक जलमार्ग अहम केंद्र बने हुए हैं। इस संघर्ष में ड्रोन, मिसाइल और सैन्य अभियानों से जुड़े कई शब्द अब केवल सैन्य शब्दावली नहीं रहे, बल्कि पूरे युद्ध की रणनीति और शक्ति संतुलन को समझने की कुंजी बन गए हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
ईरान युद्ध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
28 फरवरी 2026 से जारी अमेरिका–इस्राइल और ईरान युद्ध ने न केवल हजारों लोगों की जान ली है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री व्यापार और पश्चिम एशिया की रणनीतिक स्थिरता को भी गहराई से प्रभावित किया है।
इस संघर्ष के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य, शाहेद ड्रोन, टॉमहॉक मिसाइल और बाब अल-मंदेब जैसे शब्द केवल सैन्य शब्दावली में ही नहीं रहे बल्कि इस युद्ध की रणनीतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक परतों को समझने की कुंजी बन गए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार इस युद्ध के केंद्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होर्मुज जलडमरूमध्य की रही है, जहां से सामान्य परिस्थितियों में दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति गुजरती है। इस मार्ग पर नियंत्रण को लेकर ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। यहां ऐसे 10 प्रमुख शब्दों को समझना जरूरी है, जो इस युद्ध की भाषा और रणनीति को परिभाषित कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारा जाएगा
विज्ञापन
■ होर्मुज: होर्मुज ईरान और ओमान के बीच स्थित एक संकरा समुद्री मार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है।
■ शाहेदः शाहेद ईरान के कम लागत वाले ड्रोन हैं, जिन्हें अक्सर कामिकाजे ड्रोन कहा जाता है। ये लक्ष्य से टकराकर विस्फोट करते हैं।
■ टॉमहॉकः यह अमेरिका की लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल है, जो बहुत सटीकता से लंबी दूरी तक उड़कर लक्ष्य को भेद सकती है।
■ मीनाबः मीनाब ईरान का एक शहर है, जहां शजरे तैय्यबा स्कूल पर हमले के बाद यह अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आया। इसमें 168 बच्चों की मौत हुई।
■ बाब अल-मंदेब: बाब अल-मंदेब लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य है।
■ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी कोडनेम है, जिसका उपयोग वॉशिंगटन ने 28 ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए किया।
■ अयातुल्ला: अयातुल्ला शिया इस्लाम में वरिष्ठ धार्मिक विद्वानों को दिया जाने वाला उच्च पद है। यह अरबी शब्द आयाह यानी ईश्वर का संकेत है।
■ खर्ग: खर्ग द्वीप फारस की खाड़ी में स्थित ईरान का अहम तेल निर्यात केंद्र है। मार्च में अमेरिका ने यहां व्यापक हमले किए।
■ काफिर: काफिर शब्द उस समय चर्चा में आया जब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की बांह पर अरबी टैटू देखा गया। इस शब्द का सामान्य अर्थ अविश्वासी या धर्म को न मानने वाला।
■ खातम अल-अनबिया: यह ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का केंद्रीय मुख्यालय है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन