फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Violent demonstration against hijab five killed

Iran: हिजाब के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पांच लोगों की मौत, कुर्दिस्तान में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Tue, 20 Sep 2022 11:47 PM IST
निर्मल कांत एजेंसी, तेहरान।
एजेंसी, तेहरान। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Sep 2022 11:47 PM IST
सार

ईरान का दीवानदारेह शहर कुर्द क्षेत्र का हिस्सा है जहां सर्वाधिक प्रदर्शन हो रहे हैं। यहीं पर मंगलवार को अमिनी की मौत के विरोध में बड़ा प्रदर्शन हुआ यहां लोगों ने कई चौराहों पर टायर जलाए और नारेबाजी की।

विज्ञापन
Iran Violent demonstration against hijab five killed
हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पांच की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान में हिजाब के विरोध पर गिरफ्तार की गई 22 वर्षीय युवती महसा अमिनी की प्रताड़ना के बाद मौत का मामला देशभर में तूल पकड़ गया है। मौत के विरोध में महिलाओं द्वारा हिजाब उतारने और बाल काटने के बाद बड़े पैमाने पर शुरू प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें पांच की मौत हो गई।

विज्ञापन


ईरान का दीवानदारेह शहर कुर्द क्षेत्र का हिस्सा है जहां सर्वाधिक प्रदर्शन हो रहे हैं। यहीं पर मंगलवार को अमिनी की मौत के विरोध में बड़ा प्रदर्शन हुआ यहां लोगों ने कई चौराहों पर टायर जलाए और नारेबाजी की। अमिनी कुर्दिस्तान से ताल्लुक रखती थी इसलिए यहां हुई हिंसा में कारों की खिड़कियां तोड़ी गईं और कई जगह आगजनी भी हुई। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया।
विज्ञापन


हिंसक प्रदर्शन में 5 लोगों की मौत के बाद विवादास्पद नैतिकता पुलिस के प्रमुख कर्नल अहमद मिर्जाई को कथित रूप से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा तेहरान और मशहद शहर में कई विवि के छात्र भी सड़कों पर उतर आए। कई छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान स्थानीय कानून की अवहेलना करते हुए अपने हिजाब उतारे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेस कोड के विरोध में उतरी महिलाएं
ईरान में नैतिकता पुलिस का एक काम इस्लामी गणराज्य में एक ड्रेस कोड लागू करना भी है। इसके तहत महिलाओं को सार्वजनिक रूप से हिजाब पहनना अनिवार्य है साथ ही तंग कपड़ों या त्वचा दिखाने वाले कपड़ों को पहनने से रोकना भी शामिल है। अब महिलाएं 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से लागू इन नियमों के सार्वजनिक विरोध में उतर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed