{"_id":"69c4c52b24d8e1e3d006884f","slug":"iran-us-conflict-pakistan-begins-mocked-us-over-strait-of-hormuz-crisis-tensions-global-oil-route-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict: पाकिस्तान का अमेरिका पर तंज, ख्वाजा आसिफ बोले- अब युद्ध का मकसद सिर्फ होर्मुज खुलवाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Conflict: पाकिस्तान का अमेरिका पर तंज, ख्वाजा आसिफ बोले- अब युद्ध का मकसद सिर्फ होर्मुज खुलवाना
Thu, 26 Mar 2026 11:03 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:03 AM IST
सार
ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि अब युद्ध का मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने पर केंद्रित हो गया है। इस बीच, ईरान ने युद्धविराम प्रस्ताव ठुकरा दिया है और हमले तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच पाकिस्तान ने अमेरिका पर तंज कस रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि ऐसा लगता है कि अब युद्ध का मकसद बदल गया है। उन्होंने कहा कि अब सारा ध्यान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाने पर है।
दरअसल, इस ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। यह रास्ता दुनिया के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि वैश्विक तेल व्यापार का 20 प्रतिशत हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है। इसके बंद होने से दुनिया भर में ईंधन की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस रास्ते को खुलवाने के लिए दुनिया के देशों से एकजुट होने की अपील की थी।
इस मामले पर अब पाकिस्तान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा, ऐसा लगता है कि अब युद्ध का मकसद बदल गया है। उन्होंने कहा कि अब सारा ध्यान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाने पर लगा है, जबकि यह रास्ता युद्ध शुरू होने से पहले खुला ही था। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान खुद अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता और मेजबानी करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Iran War: 'अपने बच्चों को जहन्नुम में न भेजें', अमेरिकी जनता से बोला IRGC; इस्राइल के ईरान पर हमले जारी
हालांकि ईरान ने बुधवार को अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया। इसके साथ ही ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं। ईरान ने कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग लग गई। ईरान की यह कार्रवाई इजरायल के तेहरान पर किए गए हवाई हमलों और अमेरिका की तरफ से मरीन सैनिकों की नई तैनाती के जवाब में देखी जा रही है।
ईरान के सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी' ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान अपनी शर्तों पर ही युद्ध खत्म करेगा। एजेंसी के अनुसार, पाकिस्तान के मध्यस्थों ने अमेरिका की तरफ से ईरान को 15 सूत्रीय शांति योजना सौंपी थी। इस योजना में ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने, परमाणु कार्यक्रम को वापस लेने, मिसाइलों की सीमा सीमित करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की शर्तें रखी गई थीं। दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि होर्मुज जल्द खुल जाएगा। वे ईरानी शासन के सही लोगों से बात कर रहे हैं।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन