{"_id":"66ffaa5df6b7f2975a0faa6d","slug":"iran-supreme-leader-ayathollah-khamenei-rare-speech-friday-sermon-appeal-unity-in-muslim-world-israel-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: तेहरान की ग्रैंड मस्जिद से सुप्रीम लीडर खामनेई का ऐतिहासिक भाषण, मुस्लिम देशों से एकजुटता की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: तेहरान की ग्रैंड मस्जिद से सुप्रीम लीडर खामनेई का ऐतिहासिक भाषण, मुस्लिम देशों से एकजुटता की अपील
Fri, 04 Oct 2024 02:51 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:51 PM IST
सार
अपने संबोधन में खामनेई ने कहा कि 'अगर सभी मुस्लिम एकजुट हो जाएं तो इससे सभी दुश्मनों की हार होगी। दुश्मनों का अहंकार मुस्लिमों के बीच बंटवारे और मतभेदों को दर्शाता है।'
विज्ञापन
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने शुक्रवार को तेहरान में जुमे की नमाज के बाद मौजूद लोगों की भीड़ को संबोधित किया। तेहरान की ग्रैंड मस्जिद से दिए गए इस भाषण में खामनेई ने मुस्लिमों से एकजुटता की अपील की। तेहरान में स्थित ग्रैंड मस्जिद में हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला और ईरान के जनरल अब्बास निलफोरशान की याद में दुआ का आयोजन किया गया। इसके बाद जुमे की नमाज हुई, जिसका नेतृत्व ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने किया। इस दौरान खामनेई के भाषण को देश के नाम संबोधन कहा जा सकता है। जिसमें खामनेई ने इस्राइल पर तीखा हमला बोला।
इस्राइल पर किए गए मिसाइल हमले को सही ठहराया
अपने संबोधन में खामनेई ने कहा कि 'अगर सभी मुस्लिम एकजुट हो जाएं तो इससे सभी दुश्मनों की हार होगी। दुश्मनों का अहंकार मुस्लिमों के बीच बंटवारे और मतभेदों को दर्शाता है।' खामनेई ने हाल ही में इस्राइल पर किए मिसाइल हमलों को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि 'इस्राइल पर किया गया मिसाइल हमला सही और कानूनी तौर पर ठीक था। हर देश को अपने हितों और अपने घर की रक्षा करने का अधिकार है। फलस्तीन और लेबनान के मुस्लिमों पर हमला किया जा रहा है। ऐसे में ईरान ने मिसाइलों से जवाब दिया।'
ईरान-इस्राइल में चरम पर तनाव
ईरान के सुप्रीम लीडर का यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है और इस्राइल और हमास के बीच शुरू हुई लड़ाई, अब इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच शुरू हो गई है और आगे इसके पूरे क्षेत्र में फैलने का डर है। ईरान के हमले के बाद इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। साथ ही अमेरिका ने भी इस्राइल का साथ देने का एलान किया है। जो बाइडन ने अपने एक बयान में कहा है कि इस्राइल, ईरान के तेल के ठिकानों पर हमला कर सकता है। वहीं इस्राइल के लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले जारी हैं। ताजा हमले में इस्राइल ने बेरूत में हिजबुल्ला के एक ठिकाने को निशाना बनाया है, जिसमें हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हाशेम सैफेद्दीन को निशाना बनाए जाने की खबर है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि इस हमले में सैफेद्दीन बच गया है या नहीं। हसन नसरल्ला के बाद सैफेद्दीन के ही हिजबुल्ला का नया प्रमुख बनने की चर्चा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन