फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran's vice-president orders probe into killing of university student during robbery

Iran: डकैती के दौरान विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या का मामला, ईरान के उपराष्ट्रपति आरिफ ने जांच के दिए आदेश

Sat, 15 Feb 2025 04:50 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2025 04:50 PM IST
सार

Iran: तेहरान विश्वविद्यालय के एक छात्र की लूट के दौरान चाकू मार दिया गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Iran's vice-president orders probe into killing of university student during robbery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ut.ac.ir/en

विस्तार

ईरान के उपराष्ट्रपति ने शनिवार को तेहरान विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन के बाद एक विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या की जांच के आदेश दिए हैं। मामले में आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने सुरक्षा अधिकारियों को मामले की तुरंत जांच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


छात्रों के विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद फैसला
यह फैसला तेहरान विश्वविद्यालय के छात्रावास में अधिक सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर गुस्साए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद उठाया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो के अनुसार, विरोध प्रदर्शन कुछ समय के लिए हिंसक हो गया और पुलिस ने छात्रावास के गेट पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है। हालांकि, इस वीडियो फुटेज की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान 'शर्म करो' के नारे लगाते हुए छात्रावास और उसके आस-पास अधिक सुरक्षा उपायों की मांग की, और कभी-कभार होने वाली डकैती की शिकायत भी की।
विज्ञापन


12 फरवरी को छात्रा को मारा गया चाकू
12 फरवरी बुधवार को, 19 वर्षीय छात्र आमिर मोहम्मद खालेगी को दो अज्ञात लुटेरों ने चाकू मार दिया, जिन्होंने छात्रावास के सामने उसका बैग चुरा लिया। इस हमले में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के छात्र खालेगी की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं प्रदर्शन के दौरान आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार देर रात छात्रावास में शांति देखी गई। हालांकि विरोध राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरानी विश्वविद्यालयों में विरोध का इतिहास
हाल ही में, 2022 में, 22 वर्षीय महिला महसा अमीनी की मौत पर विश्वविद्यालय विरोध के प्रमुख केंद्र थे, जो कथित तौर पर बुर्का सही तरीके से न पहनने के कारण पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस हिरासत में मर गई थी। अमीनी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत सबसे पहले महिला, जीवन, स्वतंत्रता के नारे से हुई। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की मांग जल्द ही मौजूदा धर्मतंत्र के खिलाफ विद्रोह के खुले आह्वान में बदल गईं। महीनों तक चले राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन, जिसने पूरे प्रतिष्ठान को हिलाकर रख दिया था, 2023 की शुरुआत में सुरक्षा कार्रवाई के बाद ये प्रदर्शन खत्म हो गया, जिसके दौरान 500 से अधिक लोग मारे गए और 22,000 से अधिक हिरासत में लिए गए। 1999 में, तेहरान में सरकार की तरफ से एक सुधारवादी समाचार पत्र को बंद करने और उसके बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें कई लोग मारे गए, सैकड़ों घायल हुए और कई अन्य को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed