{"_id":"6857e3c803feb04fb10f02e9","slug":"iran-s-foreign-minister-says-diplomacy-is-not-an-option-at-the-moment-after-us-attack-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran-Israel Conflict: 'अमेरिका ने कूटनीति के सभी रास्ते बंद किए', ईरानी विदेश मंत्री बोले- अब पुतिन से मिलेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran-Israel Conflict: 'अमेरिका ने कूटनीति के सभी रास्ते बंद किए', ईरानी विदेश मंत्री बोले- अब पुतिन से मिलेंगे
Sun, 22 Jun 2025 04:36 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 22 Jun 2025 04:36 PM IST
सार
Iran-Israel Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध अब और बिगड़ते नजर आ रहे हैं।वहीं अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने साफ तौर पर कूटनीति छोड़ने की बात की है। ईरान के इस रुख से अंदेशा है कि आने वाले दिनों में पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है जिसका असर वैश्विक स्तर पर भी दिख सकता है।
विज्ञापन
अब्बास अराघची, ईरानी विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शनिवार को कहा कि अमेरिका की तरफ से ईरान पर किए गए ताजा हवाई हमलों के बाद अब कूटनीति का रास्ता बंद हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने अब कोई भी सीमा नहीं छोड़ी है, जिसे पार न किया हो। ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बताया कि वह रविवार को रूस की राजधानी मॉस्को जाएंगे और वहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में वे क्षेत्रीय हालात और अमेरिका के हमलों के बाद की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें - Iran: अमेरिका के हमले में ईरान के फोर्डो परमाणु केंद्र को हुआ भारी नुकसान, सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला
अमेरिका ने ईरान पर रात में किए हवाई हमले
अमेरिका ने शुक्रवार की रात ईरान के कुछ ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड से जुड़ी कुछ सुविधाओं को निशाना बनाया गया है। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई उनके सैनिकों पर हुए हालिया हमलों के जवाब में की गई है। लेकिन ईरान इस कार्रवाई को सीधा हमला मान रहा है और इसे 'राष्ट्रीय संप्रभुता पर हमला' बता रहा है। रूस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे बीच रणनीतिक साझेदारी है और हम हमेशा एक-दूसरे से परामर्श करते हैं तथा अपनी स्थिति में समन्वय करते हैं।'
विज्ञापन
अब कोई कूटनीति नहीं बची- ईरान
विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बयान में कहा, अमेरिकी हमलों के बाद अब कूटनीति की कोई गुंजाइश नहीं बची है। अमेरिका ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं। अब हमारे पास जवाब देने के लिए दूसरे विकल्प ही बचे हैं।' उन्होंने अमेरिका पर यह भी आरोप लगाया कि वह क्षेत्र में तनाव फैलाना चाहता है, जिससे पूरा पश्चिम एशिया संकट में घिर जाए।
यह भी पढ़ें - US vs Iran: ईरान पर अमेरिकी हमलों से दुनियाभर में मचा हड़कंप, सऊदी अरब ने की कड़ी निंदा; शांति की अपील भी की
रूस से मदद या समर्थन की उम्मीद?
ईरान का रूस के साथ सैन्य और रणनीतिक सहयोग पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ा है। यह पहली बार नहीं है जब ईरान संकट की स्थिति में रूस से सलाह-मशविरा करने जा रहा है। माना जा रहा है कि पुतिन और अब्बास अराघची की बैठक में अमेरिका की सैन्य कार्रवाइयों, पश्चिम एशिया की स्थिति, और यूक्रेन युद्ध से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा हो सकती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन