फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran President Ebrahim Raisi is not at all ready to show leniency in nuclear talks after appointment of amir-abdollahian

आमिर-अब्दुल्लाहियान की नियुक्ति: क्या अब ईरान की दिलचस्पी नहीं है परमाणु डील में?

Tue, 10 Aug 2021 05:54 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 10 Aug 2021 05:54 PM IST
सार

रईसी ने बीते पांच अगस्त को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उसके बाद ये चर्चा गर्म है कि उनके मंत्रिमंडल में ज्यादातर धार्मिक रूझान वाले लोग और कट्टरपंथी नेता शामिल किए जाएंगे। मंत्रिमंडल का एलान इसी हफ्ते होने की संभावना है...

विज्ञापन
Iran President Ebrahim Raisi is not at all ready to show leniency in nuclear talks after appointment of amir-abdollahian
इब्राहिम रईसी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी परमाणु वार्ता के लिए एक ऐसे व्यक्ति को अपना दूत नियुक्त करने जा रहे हैं, जिसे सख्त रुख वाला माना जाता है। रईसी भी सख्त रुख वाले नेता हैं। उनके राष्ट्रपति बनने के पहले से ही संयुक्त कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (जेसीपीओए) यानी ईरान परमाणु डील का भविष्य अधर में लटका हुआ था। अब इस बारे में चिंताएं और बढ़ गई हैं। अनुमान है कि अगर हुसैन आमीर-अब्दुल्लाहियान को दूत बनाया गया, तो बात और उलझ सकती है। संभावना है कि आमीर-अब्दुल्लाहियान इस डील को पुनर्जीवित करने के लिए चल रही वार्ता में ईरान का अधिक कड़ा रुख पेश करेंगे।

विज्ञापन


रईसी ने बीते पांच अगस्त को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उसके बाद ये चर्चा गर्म है कि उनके मंत्रिमंडल में ज्यादातर धार्मिक रूझान वाले लोग और कट्टरपंथी नेता शामिल किए जाएंगे। मंत्रिमंडल का एलान इसी हफ्ते होने की संभावना है। इसके अलावा राष्ट्रपति मजलिस (ईरानी संसद) में खाली पदों के लिए नियुक्तियां भी करेंगे। विश्लेषकों का कहना है कि उससे भी उनके रुख का संकेत मिलेगा।
विज्ञापन


आमिर-अब्दुल्लाहियान नए राष्ट्रपति के करीबी माने जाते हैं। ईरानी मीडिया में छपी रिपोर्टें के मुताबिक लंबे समय से राजनयिक रहे आमिर-अब्दुल्लाहियान को अब देश की कूटनीति संबंधी सर्वोच्च जिम्मेदारी दी जाने वाली है। ईरानी मीडिया के मुताबिक अगर राष्ट्रपति ने अमीर-अब्दुल्लाहियान को नामजद कर दिया, तो मजलिस से उनके नाम पर मुहर लगने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसकी वजह यह है कि आमिर-अब्दुल्लाहियान को सर्वोच्च धार्मिक नेता अली खमेनई का करीबी भी समझा जाता है। मजलिस में वैसे भी पश्चिम विरोधी कट्टरपंथियों का बहुमत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर-अब्दुल्लाहियान इसके पहले बहरीन में ईरान के राजदूत रह चुके हैं। इसके अलावा 2011 से 2016 तक देश के अरब और अफ्रीकी मामलों के विदेश मंत्री भी थे। इससे साफ है कि वे कट्टरपंथी माने जाने वाले राष्ट्रपति महमूद अहमदीनिजाद और उदारवादी माने जाने वाले राष्ट्रपति हसन रूहानी दोनों के कार्यकाल में महत्वपूर्ण पद पर बने रहे। 2016 में जब तत्कालीन विदेश मंत्री जावाद जरीफ अमेरिका के ओबामा प्रशासन के साथ परमाणु डील की वार्ता में शामिल थे, तभी आमिर-अब्दुल्लाहियान को बर्खास्त कर दिया गया। बताया जाता है कि परमाणु मसले पर मतभेद के कारण आमिर-अब्दुल्लाहियान हटाए गए। इस बर्खास्तगी की तब देश के कट्टरपंथी नेताओं ने कड़ी आलोचना की थी।

ईरान में आमिर-अब्दुल्लाहियान को ‘क्रांतिकारी राजनयिक’ कहा जाता है। वे इराक, लेबनान, सीरिया और यमन में ईरान के हितों को आगे बढ़ाने के समर्थक रहे हैं। साथ ही वे फिलस्तीनी आंदोलन के जोरदार समर्थक हैं। वे सऊदी अरब के विरोधी हैं। ईरानी मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक 2016 में उनकी बर्खास्तगी की एक वजह यह भी थी कि वे सऊदी अरब से संबंध सुधारने की राष्ट्रपति रूहानी की कोशिशों का विरोध कर रहे थे। आमिर-अब्दुल्लाहियान 57 साल के हैं। अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय पर उन्होंने तेहरान यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री ले रखी है।

विश्लेषकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति का मतलब यह समझा जाएगा कि राष्ट्रपति रईसी परमाणु वार्ता में नरमी दिखाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडंन भी इस मामले में घरेलू दबाव के कारण सख्त रुख अपनाए हुए हैं। ऐसे में आमिर-अब्दुल्लाहियान की नियुक्ति को इस डील के पुनर्जीवित होने की संभावना पर एक आघात समझा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed