फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran opens airspace to international flights after ceasefire with Israel

Iran: ईरान ने युद्धविराम के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खोला हवाई क्षेत्र, कुछ जगह प्रतिबंध अभी भी लागू

Sun, 29 Jun 2025 01:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 01:35 AM IST
सार

ईरान ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र का विस्तार किया है। अब ईरान के पूर्व, मध्य और पश्चिमी हिस्से के हवाई क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खोला गया है। पूर्वी हिस्से में घरेलू उड़ानों के लिए अनुमति दी गई है। हालांकि, अभी भी देश के अधिकांश हिस्सों में उड़ान प्रतिबंध लागू हैं। 
 

विज्ञापन
Iran opens airspace to international flights after ceasefire with Israel
विमान (सांकेतिक) - फोटो : Freepik

विस्तार

ईरान ने इस्राइल के साथ युद्धविराम के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है। हालांकि, अभी भी ईरान के अधिकांश हिस्सों में उड़ान प्रतिबंध लागू हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। 

विज्ञापन


सड़क और शहरी विकास मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अखावन ने बताया कि अब ईरान के पूर्व, मध्य और पश्चिमी हिस्से के हवाई क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खोल दिया गया है। पूर्वी हिस्से में घरेलू उड़ानों की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि तेहरान के मेहराबाद और इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों समेत उत्तर, दक्षिण और पश्चिम के हवाई अड्डों से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित रहीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UN: ईरान और पाकिस्तान से लौटने को मजबूर हुए 12 लाख अफगान, देश वापसी से और बिगड़ सकती है अफगानिस्तान की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से अपील- आधिकारिक स्रोतों से ही उड़ानों की जानकारी लें
अखावन ने लोगों से अपील की है कि वे उत्तर, दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्र में स्थित हवाई अड्डों पर न जाएं। उन्होंने यात्रियों से कहा है कि वह सिर्फ आधिकारिक स्रोतों से ही उड़ानों से जुड़ी जानकारी लें। 


13 जून को इस्राइली हमले के बाद बंद किया था हवाई क्षेत्र
यह फैसला ईरान और इस्राइल के बीच 12 दिनों की लड़ाई के बाद हुए युद्धविराम के बाद लिया गया है। ईरान ने बुधवार को अपने पूर्वी हवाई क्षेत्र को फिर से खोल दिया। इससे पहले, 13 जून को इस्राइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था। बाद में, ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल से जवाबी हमला किया था। 

ये भी पढ़ें: Iran: इस्राइली हमलों में मारे गए ईरानी सैन्य कमांडरों और वैज्ञानिकों को दी गई अंतिम विदाई, तेहरान में जनसैलाब

वर्तमान में मशहद और चाबहार हवाई अड्डे संचालित 
इस समय पूर्वी ईरान का मशहद और दक्षिण-पूर्व का चाबहार हवाई अड्डा संचालित हैं। इस्राइल ने दावा किया था कि उसने संघर्ष के दौरान मशहद को निशाना बनाया था। बाकी हिस्सों में उड़ानें अगली सूचना तक स्थगित रहेंगी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed