फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Missile Attack In Pakistan Targets Baluchi Group After Iraq Report

Iran Airstrike: पाकिस्तान में घुसकर ईरान ने की कार्रवाई, आतंकी ठिकानों को उड़ाया, इस्लामाबाद ने की कड़ी निंदा

Wed, 17 Jan 2024 12:13 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 17 Jan 2024 12:13 AM IST
सार

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक और सीरिया में हवाई हमलों के एक दिन बाद यह एयरस्ट्राइक की। ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि बलोच उग्रवादी समूह के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन
Iran Missile Attack In Pakistan Targets Baluchi Group After Iraq Report
Iran Missiles Attack In Pakistan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान की सेना ने मंगलवार को पाकिस्तान में बलोच उग्रवादी समूह जैश अल-अदल के दो प्रमुख ठिकानों पर हवाई हमला किया। इराक और सीरिया में हवाई हमलों के एक दिन बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक की। ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि बलोच उग्रवादी समूह के दो प्रमुख मुख्यालयों (ठिकानों) पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया और उन्हें तबाह कर दिया गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के उस क्षेत्र में हमला किया, जहां जैश- ल-अदल का सबसे बड़ा मुख्यालय था। पाकिस्तान ने दावा किया है कि ईरान के अकारण हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन लड़कियां घायल हुई हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने हमलों की कड़ी निंदा करते हुए एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ईरान द्वारा उसके हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की कड़ी निंदा करता है, जिसमें दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन लड़कियां घायल हो गईं। बयान में कहा गया है कि यह पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा कहा है कि आतंकवाद क्षेत्र के सभी देशों के लिए साझा खतरा है, जिसके लिए समन्वित कार्रवाई की जरूरत है। इस तरह की एकतरफा कार्रवाई अच्छे पड़ोसी संबंधों के अनुरूप नहीं है। ऐसे कृत्य द्विपक्षीय संबंध और विश्वास को गंभीर रूप से कमजोर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, जैश अल-अदल का गठन 2012 में हुआ था, जिसे ईरान आतंकवादी संगठन मानता है। ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान में स्थित यह एक सुन्नी आतंकवादी समूह है। पिछले कुछ वर्षों में जैश अल-अदल ने ईरानी सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं। दिसंबर में जैश अल-अदल ने सिस्तान-बलूचिस्तान में एक पुलिस चौकी पर हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें 11 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी।

एक दिन पहले इराक-सीरिया पर भी हमला
एक दिन पहले, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक के उत्तरी शहर एरिबल के पास स्थित इस्राइल की मोसाद एजेंसी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। साथ ही गार्ड्स ने सीरिया में भी इस्लामिक स्टेट आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।  आंतकी समूहों आईएस की सभाओं को तबाह करने के लिए भी ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया था। हमले के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया है। 

एरिबल स्थित अमेरिका दूतावस के पास भी विस्फोट
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इराक के एरिबल शहर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के नजदीक भी कई विस्फोट हुए थे। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने ही हमलों की जिम्मेदारी ली थी। सूत्रों के मुताबिक, बमबारी बेहद हिंसक थी, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास आठ स्थानों को निशाना बनाया गया था। कुछ सूत्रों की मानें तो एरिबल हवाई अड्डे के पास भी इराक ने तीन ड्रोन मार गिराए गए थे। हवाईयात्रियों को एरिबल हवाईअड्डे पर ही रोक दिया गया था।


पिछले सप्ताह ईरान में बम धमाकों में हुई थी 100 लोगों की मौत
बता दें, पिछले सप्ताह ईरान में दो बम धमाके हुए थे, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई। बम धमाके के कारण इस्राइल-हमास युद्ध के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अरब देशों का दौरा कर सकते हैं। ईरान और हमास ने हमले का जवाबदेह अमेरिका और इस्राइल को माना है। हालांकि, अमेरिका ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed