{"_id":"69d6bdd240ad823ce80918c5","slug":"iran-israel-war-benjamin-netanyahu-said-not-end-of-war-enriched-uranium-to-leave-iran-through-agreement-or-for-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran War: 'ये युद्ध का अंत नहीं, किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे', नेतन्याहू की धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran War: 'ये युद्ध का अंत नहीं, किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे', नेतन्याहू की धमकी
Thu, 09 Apr 2026 02:12 AM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: Nitin Gautam
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:12 AM IST
सार
ईरान के साथ युद्धविराम के एलान के बाद भी इस्राइल के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने साफ कहा है कि वे ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे और इसके लिए कूटनीति और बलपूर्वक दोनों तरीके से कोशिश की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी युद्ध खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : एक्स@netanyahu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ युद्धविराम समझौते के बाद कहा कि ईरान के खिलाफ लड़ाई में लागू दो सप्ताह का युद्धविराम युद्ध का अंत नहीं है बल्कि यह एक पड़ाव है। उन्होंने कहा कि इस्राइल अपने सभी युद्ध लक्ष्यों को हासिल करेगा, जिनमें तेहरान के संवर्धित यूरेनियम का मुद्दा भी शामिल है। इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच शर्तों के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति बनी थी, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को नौवहन के लिए खोलना भी शामिल था।
'ईरान को परमाणु सामग्री छोड़नी ही पड़ेगी'
नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'अगर हमने ऑपरेशन गिदोन की तलवार और ऑपरेशन लायन रोअर शुरू नहीं किए होते, तो ईरान अब तक परमाणु हथियार और हजारों मिसाइलें हासिल कर चुका होता, जो इस्राइल को नष्ट करने और हमारे अस्तित्व के लिए खतरा बनतीं।' उन्होंने कहा, 'हमने ईरान के आतंकी शासन को कई वर्षों पीछे धकेल दिया है। संवर्धित परमाणु सामग्री ईरान को छोड़नी पड़ेगी फिर चाहे ये समझौते के जरिए हो या फिर युद्ध के जरिए। इस मुद्दे पर इस्राइल और अमेरिका पूरी तरह एकमत हैं।'
'हमारी ऊंगली ट्रिगर पर ही है'
इस्राइली प्रधानमंत्री ने यह भी साफ किया कि उनका देश किसी भी समय फिर से युद्ध शुरू करने के लिए तैयार है और हमारी उंगली ट्रिगर पर है। विपक्ष के आरोपों कि सरकार युद्ध के लक्ष्य हासिल करने में विफल रही और अमेरिका के दबाव में युद्धविराम स्वीकार किया, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम का फैसला वॉशिंगटन के साथ समन्वय में लिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'अस्थायी युद्धविराम का फैसला इस्राइल के साथ तालमेल में हुआ। अमेरिकियों ने हमें अंतिम समय में चौंकाया नहीं।' नेतन्याहू ने दोहराया कि अभी कई लक्ष्य बाकी हैं, खासकर ईरान के संवर्धित यूरेनियम का मुद्दा, जिसे कूटनीति या बलपूर्वक, किसी भी जरिए से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'यह युद्ध का अंत नहीं, बल्कि सभी लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक पड़ाव है।'
'लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ जारी रहेगी सैन्य कार्रवाई'
नेतन्याहू ने दावा किया कि इस्राइल ने ईरान की मिसाइलों के साथ-साथ उन्हें बनाने की क्षमता को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। नेतन्याहू ने लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखने की बात कही और दावा किया कि हालिया हमलों में इस संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है। बुधवार को युद्धविराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही मध्य बेरूत के कई व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों पर इस्राइली हमले हुए, जिनमें 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन