फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran hanged two men in blasphemy conviction last 10 days 42 people gets death sentence

Iran: ईशनिंदा के आरोप में दो लोगों को दी गई मौत की सजा, ईरान में हर छह घंटे में एक व्यक्ति को फांसी

Tue, 09 May 2023 10:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 May 2023 10:57 AM IST
सार

दोनों युवकों की मौत से कुछ दिन पहले ही ईरान की सरकार ने हबीब चाब नामक व्यक्ति को भी फांसी दी थी। स्वीडन-ईरान मूल के हबीब चाब पर पर आरोप है कि वह एक अलगाववादी संगठन का संचालन कर रहा था। 

विज्ञापन
iran hanged two men in blasphemy conviction last 10 days 42 people gets death sentence
ईरान में बड़ी संख्या में दी जा रही लोगों को मौत की सजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान में लोगों को फांसी देना जारी है। अब खबर आई है कि सोमवार को ईरान में दो और लोगों को फांसी दे दी गई। ईरान की न्यूज एजेंसी मिजान के हवाले से यह खबर आई है। जिन लोगों को फांसी दी गई है, उनकी पहचान यूसुफ मेहरदाद और सदरुल्लाह फजेली जारे के रूप में हुई है। दोनों युवकों को मई 2020 में गिरफ्तार किया गया था और अप्रैल 2021 में दोनों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। 
विज्ञापन


ईशनिंदा का आरोप
दोनों युवकों पर ईशनिंदा का आरोप था और वह एक इस्लाम विरोधी संगठन और चैनल चला रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों को गिरफ्तारी के बाद आठ महीने तक उनके परिजनों से मिलने भी नहीं दिया गया था। अमेरिका के कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम का कहना है कि दोनों एक टेलीग्राम ग्रुप 'क्रिटिक ऑफ सुपरस्टिशन एंड रिलीजन' का संचालन करते थे। मेहरदाद ने तो फरवरी 2022 में जेल के अंदर भूख हड़ताल भी की थी। 
विज्ञापन


दोनों युवकों की मौत से कुछ दिन पहले ही ईरान की सरकार ने हबीब चाब नामक व्यक्ति को भी फांसी दी थी। स्वीडन-ईरान मूल के हबीब चाब पर पर आरोप है कि वह एक अलगाववादी संगठन का संचालन कर रहा था। आरोप है कि हबीब के संगठन ने ईरान में आतंकी हमले भी किए थे। हबीब हरकत अल निदाल नामक संगठन का नेता था। हबीब चाब को बीते शनिवार फांसी पर लटका दिया गया था। साल 2018 में ईरान के अहवाज में हुए आतंकी हमले में 29 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले का आरोप हरकत अल निदाल पर ही लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान में फांसी देने का दौर जारी
ईरान में हाल के दिनों में कई लोगों को फांसी की सजा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान में बीते 10 दिनों में हर छह  घंटे में एक व्यक्ति को फांसी दी गई है। ईरान ह्युमन राइट्स की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। ईरान में बीते 10 दिनों में 42 लोगों को फांसी पर लटकाया गया है। मौत की सजा पाने वाले लोगों में अधिकतर बलूच समुदाय के लोग हैं। मानवाधिकार संगठन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान में 2023 की शुरुआत से अब तक 194 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है। इनमें से कुछ की सजा को ही सार्वजनिक किया गया है। 


बीते साल ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन हुए थे। इन विरोध प्रदर्शनों ने पूरे ईरान को चपेट में ले लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने 2022 में भी 582 लोगों को फांसी की सजा दी गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed