फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran captured tanker of South Korea

ईरान ने दक्षिण कोरिया के टैंकर पर किया कब्जा

Wed, 06 Jan 2021 04:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तेहरान।
एजेंसी, तेहरान। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Jan 2021 04:22 AM IST
विज्ञापन
Iran captured tanker of South Korea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में कार्यकाल के मात्र कुछ दिन शेष हैं। इसका फायदा उठाते हुए ईरान ने सोमवार को पश्चिमी जगत को दोहरी चुनौती दी है।

विज्ञापन


जहां एक ओर  ईरान ने डंके की चोट पर अपने परमाणु कार्यक्रम को गति देते हुए यूरेनियम को 20 फीसदी एनरिच (संवर्धित) करने का काम शुरू किया, वहीं दक्षिण कोरिया के मालवाहक जहाज को जबरन अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार ईरान ने अपने भूमिगत फोर्दो परमाणु संयंत्र में यूरेनियम को बीस फीसदी शुद्धता तक संवर्धित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


तेहरान द्वारा उठाए गए इस कदम को अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते का सबसे बड़ा उल्लंघन माना जा रहा है। परमाणु बम बनाने के लिए यूरेनियम को 90 फीसदी तक शुद्ध करना होता है। लेकिन व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के मात्र कुछ दिन बचे होने का फायदा उठाते हुए ईरान ने सोमवार को पश्चिमी जगत को दोहरी चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंके की चोट पर जहां उसने अपने परमाणु कार्यक्रम को गति देते हुए यूरेनियम को 20 फीसदी एनरिच (संवर्धित) करने का काम शुरू कर दिया वहीं दक्षिण कोरिया के मालवाहक जहाज को जबरन अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, ईरान ने कोरियाई बैंकों में अपने खातों पर लगाई गई रोक हटवाने के लिए यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed