फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran-backed militants launch rockets ballistic missiles at US airbase in Iraq News in Hindi

Iraq: ईरान समर्थित समूहों ने इराक में अमेरिकी सैन्यअड्डे पर दागीं रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलें, कई कर्मी घायल

Sun, 21 Jan 2024 06:23 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 21 Jan 2024 06:23 AM IST
सार

अमेरिकी सेना ने कहा कि कई सैन्य कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने हमले में एक इराकी सेवा का सदस्य घायल हुआ है।

विज्ञापन
Iran-backed militants launch rockets ballistic missiles at US airbase in Iraq News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo

विस्तार

पश्चिमी इराक में ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों ने शनिवार पर अमेरिका के सैन्यअड्डे पर रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कई अमेरिकी कर्मी घायल हो गए। यूएस सेंट्रल कमांड ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सेना ने कहा कि कई सैन्य कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। हमले में एक इराकी सेवा का सदस्य भी घायल हुआ है।

विज्ञापन


यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 20 जनवरी को शाम 6:30 बजे (बगदाद के समयानुसार) पश्चिमी इराक में अल-असद एयरबेस पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और रॉकेट दागी गईं। वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही रोककर नष्ट कर दिया। हालांकि, कुछ मिसाइलें एयरबेस पर गिरीं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कई अमेरिकी कर्मियों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


सीरिया पर इस्राइली हमले में 4 ईरानी सैनिक मरे
सीरिया की राजधानी दमिश्क पर इस्राइली हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चार सैनिक मारे गए। मृतकों में सीरियाई बल के सूचना इकाई प्रमुख भी शामिल थे। ईरान ने कहा, माजेह में भी एक इमारत नष्ट की गई। हमलों में पांचवें अन्य मृतक की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव के बीच ईरान ने उपग्रह छोड़ा, ऊंची कक्षा में स्थापित
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच ईरान ने ‘सोराया’ उपग्रह का प्रक्षेपण करके इसे अब तक की सबसे ऊंची कक्षा में स्थापित किया है। यह उस कार्यक्रम का हिस्सा है जिस पर पश्चिमी देशों ने उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल बनाए जाने की आशंका जताई है। 


एरिबल स्थित अमेरिका दूतावस के पास भी विस्फोट
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, बुधवार को इराक के एरिबल शहर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के नजदीक भी कई विस्फोट हुए थे। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने ही हमलों की जिम्मेदारी ली थी। सूत्रों के मुताबिक, बमबारी बेहद हिंसक थी, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास आठ स्थानों को निशाना बनाया गया था। इससे पहले, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक के उत्तरी शहर एरिबल के पास स्थित इस्राइल की मोसाद एजेंसी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। साथ ही गार्ड्स ने सीरिया में भी इस्लामिक स्टेट आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। आंतकी समूहों आईएस की सभाओं को तबाह करने के लिए भी ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया था। हमले के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed