फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran-Backed Houthis Target two Ships In Red Sea and Indian Ocean news in hindi

Houthis: लाल सागर में हूतियों का आतंक जारी, व्यापारिक जहाज को बनाया निशाना; हिंद महासागर में भी किया हमला

Mon, 24 Jun 2024 09:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 24 Jun 2024 09:52 AM IST
सार

ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे ने बताया कि ग्रीस के जहाज में लाइबेरिया का झंडा लगा था। संयुक्त समुद्री सूचना केंद्र (जेएमआईसी) इस क्षेत्र में पश्चिमी नेतृत्व वाली नौसैनिक टास्क फोर्स के साथ काम कर रहा है।

विज्ञापन
Iran-Backed Houthis Target two Ships In Red Sea and Indian Ocean news in hindi
लाल सागर में जहाज पर हुआ हमला - फोटो : iStock

विस्तार

यमन के पास रविवार को लाल सागर में एक ड्रोन हमले में एक व्यापारिक जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। दो समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग पर हमले की घोषणा की है। यमन के हूती पिछले कुछ महीनों से ही लाल सागर में जहाजों पर निशाना बनाकर हमले कर रहा है। उनका कहना है कि वह यह हमला गाजा पट्टी में जारी इस्राइल हमास संघर्ष में फलस्तीनियों के समर्थन में कर रहे हैं। रविवार को हूतियों ने लाल सागर और हिंद महासागर में एक-एक जहाज को निशाना बनाया था। 
विज्ञापन


लाल सागर में हूतियों का हमला
ब्रिटेन मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि ताजा हमला यमनी के होदेदा शहर से 120 किमी पश्चिम की तरफ किया गया है। एजेंसी ने बताया कि व्यापारिक जहाज के मास्टर ने अनक्रूड एरियल सिस्टम (यूएएस) की चपेट में आने की रिपोर्ट दी, जिसमें जहाज को नुकसान पहुंचा। उन्होंने आगे कहा, जहाज अपने अगले बंदरगाह की तरफ बढ़ रहा है। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी हमले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे ने बताया कि ग्रीस के जहाज में लाइबेरिया का झंडा लगा था। संयुक्त समुद्री सूचना केंद्र (जेएमआईसी) इस क्षेत्र में पश्चिमी नेतृत्व वाली नौसैनिक टास्क फोर्स के साथ काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि जहाज को दूसरी बार निशाना बनाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूकेएमटीओ ने बताया कि रविवार को उन्हें एक दूसरे जहाज से संकटपूर्ण कॉल प्राप्त हुआ। दरअसल, यमन के दक्षिण-पूर्वी तट पर जहाज को बाढ़ का सामना करना पड़ा था। चालक दल को जहाज छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। हालांकि, यूकेएमटीओ ने अभी तक घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की। 


हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि विद्रोहियों ने दो जहाजों पर एक लाल सागर और दूसरा हिंद महासागर में निशाना बनाया था। शनिवार को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हूती ठिकनों के खिलाफ जवाबी हमले किए। उन्होंने पिछले 24 घंटों में हूती से संबंधित तीन समुद्री ड्रोन को नष्ट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed