{"_id":"5e2622fe8ebc3e4b5b6f5049","slug":"iran-attack-two-rockets-hit-near-us-embassy-at-baghdad-in-iraq-as-per-security-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर फिर दागे दो रॉकेट, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर फिर दागे दो रॉकेट, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव
Tue, 21 Jan 2020 03:30 AM IST
योगेश साहू
एएनआई, बगदाद
एएनआई, बगदाद
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 21 Jan 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
ईरान-अमेरिका
- फोटो : SELF
इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर एक बार फिर दो रॉकेट दागे गए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दोनों रॉकेट दूतावास के पास आकर गिरे। हालांकि इस हमले में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हवाई हमले में मौत के बाद से ही क्षेत्र में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ा है।
विज्ञापन
Two rockets hit near US embassy in Baghdad as per security sources: AFP news agency
— ANI (@ANI) January 20, 2020
अल अरबिया ने सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि बगदाद में ग्रीन जोन में स्थित अमेरिकी दूतावास के पास दो रॉकेट दागे। आउटलेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रॉकेट दागे जाने के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में सायरन की आवाज सुनी गई। ग्रीन जोन मध्य बगदाद में है, जहां सरकारी इमारतें और राजनयिक दूतावास स्थित हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ईरान के कुद्स फोर्स के जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई थी। वहीं अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या को लेकर एक नई वजह बताई है।
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी को दान देने वालों के एक समूह को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि कुद्स फोर्स के जनरल हमले से पहले तक अमेरिका के बारे में बड़ी खराब बातें कर रहे थे। इसी वजह से उन्हें मारने का आदेश देना पड़ा।
अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने ट्रंप की पार्टी के लिए फंड जुटाने वाले एक शख्स के बयान के हवाले से कहा कि ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि हम (कासिम सुलेमानी) उन्हें और कितना बर्दाश्त करते? ट्रंप ने व्हाइट हाउस से सुलेमानी पर हमले का पूरा दृश्य देखा था। उन्होंने फ्लोरिडा के एक क्लब में आयोजित एक समारोह द्वारा जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि हमें सैन्य अधिकारी बता रहे थे कि वे (सुलेमानी और अन्य) साथ हैं।