{"_id":"5e9cbe738ebc3e6f974b01f5","slug":"iran-army-confesses-to-encounter-against-america-during-exercise","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान की सेना ने अभ्यास के दौरान अमेरिका से मुठभेड़ होने की बात स्वीकार की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान की सेना ने अभ्यास के दौरान अमेरिका से मुठभेड़ होने की बात स्वीकार की
Mon, 20 Apr 2020 02:42 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
ईरानी सेना(फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
ईरान के अर्द्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने रविवार को स्वीकार किया कि पिछले हफ्ते अरब की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोतों के साथ उसकी मुठभेड़ हुई थी। लेकिन बिना सुबूत पेश किए आरोप लगाया कि अमेरिकी बलों ने घटना की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना ने बुधवार की घटना का एक वीडियो जारी किया, जिसमें कुवैत के पास उत्तरी अरब की खाड़ी में ईरान की छोटी नौकाएं तेज गति से अमेरिकी युद्धपोतों के पास आ रही हैं।
विज्ञापन
गार्ड का कहना है, 'उनकी सेना अभ्यास कर रही थी और उन्हें अमेरिका की तरफ से गैर पेशेवर और उकसावे वाली कार्रवाई और चेतावनी के प्रति उनकी उदासीनता का सामना करना पड़ा।' इसमें कहा गया कि जिसे बाद में अमेरिका ने वापस ले लिया।
विज्ञापन
हालांकि, गार्ड ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई वीडियो अथवा सुबूत जारी नहीं किया। साथ ही अमेरिकी बलों पर छह और सात अप्रैल को ईरान के युद्धपोतों को रोके जाने का आरोप लगाया।
वहीं, बहरीन आधारित अमेरिकी नौसेना के पांचवे बेड़े के प्रवक्ता पेटे पगानो ने कहा कि नौसेना बुधवार को हुई घटना के अपने बयान पर कायम है।
दूसरी तरफ, रविवार को ईरान के विदेश मंत्री मोहममद जावेद जरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना जारी रखते हुए ट्वीट किया कि ईरान विश्व के सबसे बुरे प्रकोप के बावजूद जल्द ही वेंटिलेटर का निर्यात करेगा।
उन्होंने कहा, 'आपको बस दूसरे देशों के मामलों में दखल देना बंद करना होगा, खासकर मेरे। और मेरा विश्वास कीजिए, हम किसी अमेरिकी राजनेता से सलाह नहीं लेते।'