फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Investigation report of white powder found in White House Donald Trump targets Joe Biden

White House: व्हाइट हाउस में मिले सफेद पाउडर की जांच रिपोर्ट, डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन पर साधा निशाना

Thu, 06 Jul 2023 05:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 06 Jul 2023 05:05 AM IST
सार

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, सफेद पदार्थ वेस्ट विंग के भूतल प्रवेश द्वार के पास मिला था। कोकीन वेस्ट विंग के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पाया गया था। यह वही स्थान है, जहां व्हाइट हाउस आने वाले मेहमानों को अपना मोबाइल जमा करना पड़ता है।

विज्ञापन
Investigation report of white powder found in White House Donald Trump targets Joe Biden
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : Twitter : @POTUS/Video Grab

विस्तार

व्हाइट हाउस में पाए गए सफेद पाउडर की जांच रिपोर्ट आ गई है। यूएस सीक्रेट सर्विसेज के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले फील्ड परीक्षण के दौरान सफेद पाउडर पाया गया था। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि वह कोकीन था। इसके बाद पाउडर को अतिरिक्त जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। पिछली रिपोर्ट आने पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन पर निशाना साधा था।

विज्ञापन

जो बाइडन को दी जानकारी
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, सफेद पदार्थ वेस्ट विंग के भूतल प्रवेश द्वार के पास मिला था। कोकीन वेस्ट विंग के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पाया गया था। यह वही स्थान है, जहां व्हाइट हाउस आने वाले मेहमानों को अपना मोबाइल जमा करना पड़ता है। सफेद पदार्थ एक छोटे, जिप वाले बैग में मिला था। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि व्हाइट हाउस को सीक्रेट सर्विसेज पर विश्वास है कि वह मामले की तह तक पहुंचेगी। राष्ट्रपति जो बाइडन को मामले की जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि इमारत में कोकीन कौन लाया था। 

विज्ञापन

ट्रंप ने साधा निशाना
ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि क्या कोई विश्वास कर सकता है कि व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग में ओवल ऑफिस के करीब पाया गया कोकीन हंटर और जो बिडेन के अलावा किसी और के उपयोग के लिए है। लेकिन फेक न्यूज मीडिया जल्द ही यह कहना शुरू कर देगा कि बरामद राशि बहुत छोटी थी। मीडिया बताएगी कि वह कोकीन नहीं है वह एस्पिरिन थी। इसके कुछ ही दिन बाद पूरी कहानी गायब हो जाएगी। मेरे बारे में गलत धारणाएं बनाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed