फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   International Yoga Day 2021: More than 3000 people did yoga at New Yorks Times Square

International Yoga Day 2021: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 3000 से ज्यादा लोगों ने किया योग

Tue, 22 Jun 2021 02:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 22 Jun 2021 02:32 AM IST
सार

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मौके पर यहां टाइम्स स्क्वायर गठबंधन से मिलकर न्यूयॉर्क स्थित दूतावास ने इसका आयोजन किया। महादूतावास रणधीर जायसवाल ने बताया कि भले ही योग की शुरुआत भारत में हुई थी लेकिन आज ये पूरी दुनिया की धरोहर है। पूरी दुनिया इसका लाभ उठा रही है।

विज्ञापन
International Yoga Day 2021: More than 3000 people did yoga at New Yorks Times Square
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लोगों ने किया योग - फोटो : twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए प्रस्ताव को 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के स्वीकार करने के बाद से विश्व भर में 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाता है। सोमवार को दुनिया में सातवां योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर पूरे दिन चलने वाले योगा फेस्टिवल के दौरान करीब 3,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मौके पर यहां टाइम्स स्क्वायर गठबंधन से मिलकर न्यूयॉर्क स्थित दूतावास ने इसका आयोजन किया। महादूतावास रणधीर जायसवाल ने बताया कि भले ही योग की शुरुआत भारत में हुई थी लेकिन आज ये पूरी दुनिया की धरोहर है। पूरी दुनिया इसका लाभ उठा रही है। योग हमारे तन मन की शांति और स्वास्थ्य से जुड़ा है। ये हमें सही तरह से जीवन जीना सिखाता है।
विज्ञापन


टाइम्स स्क्वायर पर योग दिवस के मौके पर पहुंची रुचिका लाल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उनके लिए टाइम्स स्क्वायर पर प्राणायाम, और मेडिटेशन करना एक गजब का अनुभव था। इस पूरे ही वर्ष विश्व में योग को लेकर जो थीम रखी गई है उसका नाम योगा फॉर वेलनेस है। टाइम्स स्क्वायर पर इस मौके पर योग से जुड़ी विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए हैं जहां इस योग और भारत के आदिवासियों द्वारा बनाए गए उत्पाद रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद संबंधी भारतीय सौंदर्य उत्पादों का अमेरिका में प्रवेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयुर्वेद संबंधी एक पारंपरिक भारतीय सौंदर्य और कल्याण ब्रांड ने अमेरिकी बाजार में भारतीय कंपनियों के  प्रवेश की घोषणा की। अरोमाजिया कंपनी ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में तेलों, अत्तर और अरोमाथैरेपी उत्पादों का संग्रह लांच किया।

कंपनी के स्वप्निल पाठक ने कहा कि लोबान योग और ध्यान के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा, कन्नौज में मेरे परदादा ने 1011 में अरोमाजिया आयुर्वेद और चिकित्सा के प्राचीन विज्ञान पर आधारित पारंपरिक भारतीय ब्रांड की शृंखला शुरू की थी। मैं चौथी पीढ़ी का हूं जो इसी काम में जुटा हुआ हूं।

पूरी दुनिया में सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए

नेपाल : विशेष कार्यक्रम का आयोजन
नेपाल में भारतीय दूतावास ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। डिजिटल माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन भारत की आजादी के 75 सालों के जश्न ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के तौर पर किया गया। कोविड-19 के बीच आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘घर घर में योग’ रहा, जिसका मकसद लोगों को सेहत के लिए प्रेरित करना है। स्वामी विवेकानंद संस्कृति केंद्र में सामान्य योग प्रोटोकॉल को लेकर व्याख्यान एवं प्रस्तुति दी गई जिसका दूतावास के फेसबुक पेज पर सीधा प्रसारण किया गया।

पाकिस्तान : भारतीय उच्चायोग ने मनाया विश्व योग दिवस
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया। इस्लामाबाद में उच्च सुरक्षा वाले राजनयिक एन्क्लेव में उच्चायोग के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया। मिशन ने ट्वीट किया, पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 मनाया। उसने कहा, सभी बाधाओं को पार करने वाले योग की सार्वभौमिक अपील को रेखांकित करते हुए, राजनयिक समुदाय के लोगों ने इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया। उच्चायोग ने अपने ट्विटर पेज पर समारोह की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। 

श्रीलंका में योग सत्र आयोजित करने पर भारत ने जताया आभार

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को श्रीलंका के प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे और उनकी पत्नी शिरंथी राजपक्षे को सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्रों की एक झलक साझा करने के लिए आभार जताया।आयोग द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में महिंदा राजपक्षे अपनी पत्नी शिरंथी राजपक्षे के साथ योग सत्र करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उच्चायोग ने ट्विटर हैंडल पर कहा आपको योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए देखने के लिए लाखों लोग उत्साही होंगे। आपकी कोशिशों के लिए आभार।

योगा में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने की संभावना : संधू
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने योग दिवस के मौके पर कहा कि योग में लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने की क्षमता है। अमेरिका में न्यूयॉर्क, शिकागो, ह्यूस्टन, अटलांटा और सैन फ्रांसिस्को स्थित भारत के पांचों वाणिज्य दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। संधू ने ‘इंडियन हाउस’ में रविवार को एक ‘योग सत्र’ में हिस्सा लिया। दूतावास के अधिकारी भी इस सत्र में हिस्सा लेने परिसर पहुंचे और अन्य लोग ‘जूम’ एप और दूतावास के सोशल मीडिया मंचों के जरिए इसमें शामिल हुए। 

द. चीन सागर : भारतीय नौसैनिकों ने आईएनएस ऐरावत पर किया योग
सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईएनएसस ऐरावत और दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के कैम रण बे में तैनात भारतीय नौसेना के जवानों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान भारतीय नौसैनिकों के योग को लेकर पूरे क्षेत्र में भारतीय परंपरा का डंका बजा। आसपास के देशों में इसे सराहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed