फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   International students in Canada will be allowed to work only 24 hours a week from September news in hindi

Canada: विदेशी छात्रों को हफ्ते में 24 घंटे ही काम करने की अनुमति, कनाडा सरकार ने नियमों में किया बदलाव

Tue, 30 Apr 2024 03:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 Apr 2024 03:40 PM IST
सार

प्रति सप्ताह 28 घंटे से अधिक काम करने वाले छात्रों की शैक्षणिक प्रदर्शन में काफी गिरावट देखी गई है। अधिकांश देश अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए उनके पढ़ाई के दौरान काम करने के घंटों की सीमा निर्धारित करते हैं।

विज्ञापन
International students in Canada will be allowed to work only 24 hours a week from September news in hindi
जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडा की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक नया नियम बनाया है। इस नियम के तहत अब अंतरराष्ट्रीय छात्र हफ्ते में केवल 24 घंटे तक ही कॉलेज कैंपस से बाहर काम कर सकते हैं। यह नियम सितंबर से लागू होने वाला है। पहले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 20 घंटे से अधिक समय तक कैंपस से बाहर काम करने की अनुमति थी। 
विज्ञापन


आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री मार्क मिलर ने कहा, "छात्रों को कैंपस से बाहर प्रति सप्ताह 20 घंटे से अधिक काम करने की अनुमति देने वाली अस्थायी नीति 30 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "हमारा उद्देश्य छात्रों द्वारा प्रति सप्ताह कैंपस से बाहर काम करने की संख्या को 24 घंटे में बदलने का है।"
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के दौरान हटाई गई थी 20 घंटे की सीमा
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी वाली सरकार ने देश में कोविड-19 महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए काम के समय पर 20 घंटे की सीमा को अस्थाई रूप से हटा दिया गया था। हालांकि, यह छूट मंगलवार को समाप्त हो रही है। बता दें कि कनाडा भारतीय छात्रों के लिए सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक है। अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के लिए कनाडाई ब्यूरो की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में 3,19,130 भारतीय छात्र थे। यहां के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों की संख्या सबसे अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलर ने कहा, "जो भी छात्र यहां आते हैं, उन्हें पढ़ाई के लिए यहां आना चाहिए। छात्रों को हफ्ते में 24 घंटे तक काम करने की अनुमति देने का मतलब है वे अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करेंगे। कैंपस के बाहर काम करने से अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कार्य अनुभव प्राप्त करने और खर्चों की भरपाई करने में मदद मिलती है।"


ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका में काम करने के घंटों की सीमा निर्धारित
प्रति सप्ताह 28 घंटे से अधिक काम करने वाले छात्रों की शैक्षणिक प्रदर्शन में काफी गिरावट देखी गई है। अधिकांश देश अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए उनके पढ़ाई के दौरान काम करने के घंटों की सीमा निर्धारित करते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में अपनी नीति में बदलाव किया है। यहां प्रत्येक छात्र को दो हफ्तों में 48 घंटे काम करने की अनुमति दी गई है। अमेरिका में भी छात्रों को कैंपस से बाहर काम करने की अनुमति देने से पहले अतिरिक्त मानदंडों को पूरा करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed