फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   International Day of Yoga Islamists on Twitter ask Muslims not to practice Yoga

International Day of Yoga: ट्विटर पर इस्लामवादियों ने योग को बताया 'चाल', मुसलमानों से बोले- इसकी प्रैक्टिस ना करें

Tue, 21 Jun 2022 07:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Jun 2022 07:37 PM IST
सार

ट्विटर पर इस्लामवादी योग को एक चाल बता रहे हैं और मुसलमानों से इस प्रथा का पालन न करने का आग्रह किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि योग इस्लामी नहीं है।  

विज्ञापन
International Day of Yoga Islamists on Twitter ask Muslims not to practice Yoga
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'मानवता के लिए योग' की थीम के साथ जहां दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर कई  इस्लामवादी इसके खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे हैं और इसे इस्लाम के खिलाफ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्विटर पर इस्लामवादी योग को एक चाल बता रहे हैं और मुसलमानों से इस प्रथा का पालन न करने का आग्रह किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि योग इस्लामी नहीं है।  
विज्ञापन


एक ट्विटर यूजर ने लिखा- योग के इतिहास के बारे में एक डॉक्यूमेंट्री से ये क्लिप देखें! यह भयावह है कि यह मुसलमानों में कितना फैला हुआ है। ऐ मुसलमान सीखो, योग क्या है और उस चाल से दूर रहो ! हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ महाभारत में योग की प्रशंसा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अल्लाह सिंहासन के ऊपर है। हर जगह नहीं। योग में ईश्वर के साथ एकीकरण की अवधारणा है, जो इस्लाम की शिक्षा के विरुद्ध है। मुसलमान इन बहुदेववादी अनुष्ठानों में भाग नहीं लेते हैं। अल्लाह का रास्ता उसके मार्गदर्शन से ही है, किसी योगी के द्वारा नहीं।'
  दुनिया हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने के लिए योग को समर्पित दिवस मनाने के लिए 2015 में एक प्रस्ताव को पारित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed