फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Inspiration4 Mission: four passengers of Space X returned after spending 3 days in space

आम इंसान का हुआ आसमान : अंतरिक्ष में तीन दिन बिताकर लौटे स्पेसएक्स के चार यात्री, पृथ्वी का लगाया चक्कर

Mon, 20 Sep 2021 06:42 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन
अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 20 Sep 2021 06:42 AM IST
सार

अंतरिक्ष पर्यटक बने चार लोग को लेकर अमेरिकी प्राइवेट अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स रविवार सुबह भारतीय समय अनुसार करीब 4:30 बजे फ्लोरिडा के निकट अटलांटिक में उतरा। केवल नागरिकों द्वारा की गई यह पहली सफल अंतरिक्ष यात्रा बनी, जिसने साबित कर दिया कि आधुनिक विज्ञान के युग में अब अंतरिक्ष आम इनसान का हो चुका है।

विज्ञापन
Inspiration4 Mission: four passengers of Space X returned after spending 3 days in space
Inspiration4 Crew - फोटो : SpaceX

विस्तार

सामान्य नागरिकों से अंतरिक्ष पर्यटक बने चार लोग अमेरिकी प्राइवेट अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स के इंस्पिरेशन4 मिशन के जरिए तीन दिन अंतरिक्ष में रहने और पृथ्वी का चक्कर लगाने के बाद सकुशल लौट आए हैं। रविवार सुबह भारतीय समय अनुसार करीब 4:30 बजे मिशन अमेरिका में फ्लोरिडा के निकट अटलांटिक में उतरा। केवल नागरिकों द्वारा की गई यह पहली सफल अंतरिक्ष यात्रा बनी, जिसने साबित कर दिया कि आधुनिक विज्ञान के युग में अब अंतरिक्ष आम इनसान का हो चुका है।

विज्ञापन


वापसी के लिए यान ने शुक्रवार को धरती की ओर लौटने के लिए दो रॉकेट बर्न का इस्तेमाल किया। इस प्रक्रिया में यान को एक निर्धारित क्षेत्र व दिशा की ओर बढ़ाया जाता है। पर्यटकों को लेकर मिशन का कैप्सूल रेजिलियंस लैंडिंग साइट की ओर बढ़ा। इससे पहले, बीते बुधवार इसे कैनेडी स्पेस सेंटर से फॉल्कन 9 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया था।
विज्ञापन


प्रक्षेपण के महज तीन घंटे में यात्री करीब 585 किलोमीटर ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाए गए। यह ऊंचाई अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र और हबल अंतरिक्ष दूरबीन की कक्षा से अधिक तो है ही, 1972 के अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अपोलो मून कार्यक्रम के बंद होने के बाद मानव द्वारा हासिल सर्वाधिक ऊंचाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिज्जा-सैंडविच खाए और सेलिब्रिटीज से की बातें ः तीन दिन अंतरिक्ष में रहने के दौरान पर्यटकों ने विशेष भोजन के बजाय ठंडे पिज्जा, सैंडविच, पास्ता पर पर गुजारा किया। फिल्में भी देखी। साथ ही, जल्द अंतरिक्ष में फिल्म शूट करने जा रहे टॉम क्रूज और रॉक बैंड यू2 के मुख्य सदस्य बोनो ने उनसे फोन पर बातचीत भी की।

ये हैं अंतरिक्ष सैलानी
आइजकमैन, सायन प्रॉक्टर, हेले आर्सेनॉक्स और क्रिस सेंब्रोस्की

नई उपलब्धियां, कीर्तिमान और भविष्य
मिशन में शामिल 29 साल की हेले आज विश्व की सबसे युवा अंतरिक्ष यात्री बन चुकी हैं।

  • 591 मानव अब तक अंतरिक्ष यात्रा कर चुके हैं इन चारों को मिलाकर
  • यह उपलब्धि मानव ने केवल 60 वर्ष में हासिल की।
  • अगले 6 वर्ष में संख्या हजार के पार जाने का अनुमान है।

2 पायलट, पर यात्रा में योगदान नहीं

Inspiration4 Mission: four passengers of Space X returned after spending 3 days in space
crew of inspiration 4 - फोटो : Twitter@SpaceX

इंस्पिरेशन4 की टीम का नेतृत्व 38 साल के आइजकमैन ने किया, जो एक ई-कॉमर्स कंपनी के मुखिया हैं। अनधिकृत तौर पर बताया गया कि उन्होंने इस यात्रा की सभी चार सीटों के लिए करीब पौने 15 सौ करोड़ रुपए चुकाए।

  • सहयात्रियों में नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री 51 वर्षीय सायन प्रॉक्टर, बचपन में अस्थि कैंसर रोग से उबर चुकीं 29 साल की हेले आर्सेनॉक्स और पूर्व एयरफोर्स अधिकारी 42 वर्षीय क्रिस सेंब्रोस्की को चुना। आइजकमैन और प्रॉक्टर दोनों पायलट हैं, लेकिन इंस्पिरेशन4 की उड़ान में उनकी भूमिका नहीं थी। इसे जमीन पर मौजूद उड़ान टीमों ने नियंत्रित किया, बाकी काम यान में लगे गाइडेंस सिस्टम ने संभाला। हालांकि पर्यटकों ने 6 महीने का प्रशिक्षण लिया था, ताकि आपात स्थिति में यान को संभाल सकें।
  • मिशन के जरिए आइजकमैन का मकसद बच्चों के कैंसर के इलाज के लिए बने सेंट जूड चिल्ड्रन रिसर्च हॉस्पिटल को लेकर फंड जुटाना था। उन्होंने अपने योगदान सहित करीब 1280 करोड़ रुपए रविवार तक जुटा भी लिए।

25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से महासागर में उतरा कैप्सूल

Inspiration4 Mission: four passengers of Space X returned after spending 3 days in space
crew of inspiration 4 - फोटो : Twittter@SpaceX

अटलांटिक में उतरते समय कैप्सूल की गति करीब 25 किमी प्रति घंटा थी। कुछ मिनट बाद स्पेस एक्स की नौकाएं, चिकित्सकों सहित उन्हें निकालने पहुंच गई। हेले सबसे पहले मुस्कुराते हुए बाहर आई। उनके बाद क्रिस व प्रॉक्टर और सबसे आखिर में मिशन कमांडर आइजकमैन निकले। इससे पहले, पृथ्वी के वातावरण में दाखिल होते समय उनके कैप्सूल के बाहर का तापमान करीब 1900 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मिशन को अंजाम देने वाली एलन मस्क की कंपनी स्पेस--एक्स ने कहा कि यह मिशन साबित करता है कि आज अंतरिक्ष सभी के लिए सुलभ हो चुका है।

टॉयलेट का पंखा खराब
मिशन के दौरान गड़बड़ी भी हुई, हालांकि कंपनी ने इन्हें मामूली बताया। सदस्यों के लिए बनाए टॉयलेट का पंखा कुछ समय खराब रहा। इंजन में लगे एक टेंपरेचर सेंसर ने ठीक से काम नहीं किया। पर्यटकों ने मोशन सिकनेस और शून्य गुरुत्वाकर्षण की वजह से थकान महसूस की।

ऐसी ही छह और उड़ानें प्रस्तावित
स्पेस एक्स द्वारा जल्द ही 6 और उड़ानें भेजी जाएंगी। इनमें चार के लिए बुकिंग हो चुकी है, पर्यटकों ने पैसा भी चुका दिया है। अगले वर्ष के शुरू में कंपनी की पहली अंतरिक्ष उड़ान 3 कारोबारियों को लेकर रवाना होगी। हर कारोबारी ने इस उड़ान के लिए 405 करोड़ रुपए का टिकट लिया है। वहीं अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक जैफ बेजॉस और ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रेनसन की अंतरिक्ष पर्यटन कंपनियां ब्लू ओरिजन व वर्जिन गैलेक्टिक भी अंतरिक्ष पर्यटन के लिए परीक्षण उड़ानें पूरी कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed