फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   INS Kiltan: Indian Navy warship reaches Brunei amid tension between China and Philippines

INS Kiltan: चीन और फिलीपींस के तनाव के बीच ब्रुनेई पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत, समुद्री साझेदारी बढ़ेगी

Mon, 27 May 2024 06:56 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, ब्रुनेई।
एजेंसी, ब्रुनेई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 May 2024 06:56 AM IST
सार

INS Kiltan: रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत किल्टन की ब्रुनेई की यात्रा परस्पर पेशेवर बातचीत, खेल संबंधों, सामाजिक आदान-प्रदान व सामुदायिक पहुंच पर केंद्रित है। ये पहलू दोनों देशों व नौसेनाओं के साझा मूल्यों को प्रदर्शित करते हैं।

विज्ञापन
INS Kiltan: Indian Navy warship reaches Brunei amid tension between China and Philippines
Indian Navy indigenous ASW Corvette INS Kiltan - फोटो : ANI (File)

विस्तार

दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस व बीजिंग के बीच तनातनी के मध्य भारतीय नौसेना का युद्धपोत किल्टन ब्रुनेई पहुंच गया है। मुआरा पहुंचने पर आईएनएस किल्टन का रॉयल ब्रुनेई नौसेना ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती का एक हिस्सा है। इससे दोनों समुद्री राष्ट्रों के बीच मित्रता व सहयोग और सामरिक संबंध अधिक मजबूत होंगे।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया, भारतीय नौसेना के युद्धपोत किल्टन की यह यात्रा परस्पर पेशेवर बातचीत, खेल संबंधों, सामाजिक आदान-प्रदान व सामुदायिक पहुंच पर केंद्रित है। ये पहलू दोनों देशों व नौसेनाओं के साझा मूल्यों को प्रदर्शित करते हैं। यह यात्रा भारतीय नौसेना व रॉयल ब्रुनेई नौसेना के बीच समुद्र में समुद्री साझेदारी अभ्यास के साथ समाप्त होगी। दोनों नौसेनाएं सामरिक कौशल को आगे बढ़ाएंगी। इससे पारस्परिक श्रेष्ठता व सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम से चीन की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed