फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Initiatives in the UK for the night shelters, double decker buses will home to homeless families

रैन बसेरों के लिए ब्रिटेन में सरकार की नायाब पहल, बेघरों का आशियाना बनेंगी डबल डेकर बसें

Fri, 05 Jul 2019 06:18 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 05 Jul 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
Initiatives in the UK for the night shelters, double decker buses will home to homeless families
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

ऐसा नहीं कि बेघरों की संख्या भारत जैसे देशों में ही है, बल्कि पिछले कुछ वर्षों में यूरोपीय देश भी बेघर लोगों की समस्या से बुरी तरह जूझ रहे हैं। इसी का समाधान करने के लिए लंदन में बेघरों को राहत देने के मकसद से डबल डेकर बसों में रैन बसेरा बनाने की पहल की गई है। इस पहल से न सिर्फ लोगों को दोबारा रोजगार से जोड़ा जा सकेगा बल्कि उन्हें सामान्य जिंदगी में शामिल भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन


लंदन में इस साल गर्मियों में 40 बेघर लोग डबल डेकर बसों में रहेंगे जहां मसाज टेबल, कुर्सी, हरे-भरे मैदान की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए चार पुरानी बसों को ब्रिटेन के सामाजिक उद्यम बसेस4होम्स ने खास तैयारी की है।
विज्ञापन


यहां सोने, भोजन करने, खाना पकाने, नौकरी के प्रशिक्षण और आराम करने की जगह है। डबल डेकर बसों की व्यवस्था इसलिए की गई है क्योंकि लंदन में रैन बसेरों में बिस्तरों की संख्या लगातार कम होने के कारण काफी लोगों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेघरों की तादाद 18 फीसदी बढ़ी

लंदन में बढ़ते किरायों, सरकारी भत्तों में कमी और सामाजिक आवास की कमी के बीच लगभग एक दशक से बेघरों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लंदन के मेयर की मदद से जमा डाटा के अनुसार, पिछले साल लंदन में घर के बाहर सोने वालों की संख्या में 18 प्रतिशत इजाफा हुआ और वह एक दशक के रिकॉर्ड 8,855 पर पहुंच गया है। इनमें ज्यादातर संख्या पार्कों या दरवाजों पर सोने वालों की थी।

नौकरी से जोड़ना भी है मकसद

इस बेड़े में बेघर लोग यात्री बनकर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस स्किल कोर्स से लेकर प्रेजेंटेशन वर्कशॉप तक की कुशलता हासिल कर सकते हैं। ये पाठ्यक्रम प्रशिक्षण और मेंटरिंग प्रमुख जोनाथन फाल चलाएंगे। फाल ने कहा, मेरा मकसद बेघर लोगों को रोजगार के योग्य बनाना और उन्हें नौकरी के अवसरों से जोड़ना है। बस के साथ अच्छी बात यह है कि हम इसे कहीं भी ले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed