फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesian Aircraft Missing Hindi news update passenger plane with 11 people on board lost connection rescue

Indonesian Aircraft Missing: इंडोनेशिया में यात्री विमान लापता, 11 लोग हैं सवार; तलाश में जुटीं एजेंसियां

Sat, 17 Jan 2026 07:46 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 17 Jan 2026 07:46 PM IST
सार

इंडोनेशिया में एक यात्री विमान के अचानक रडार से गायब होने से हड़कंप मच गया है। पहाड़ी और दुर्गम इलाके में संभावित दुर्घटना की आशंका के बीच बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Indonesian Aircraft Missing Hindi news update passenger plane with 11 people on board lost connection rescue
यात्री विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

इंडोनेशिया में शनिवार को एक यात्री विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया। इस विमान में 11 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जावा और सुलावेसी द्वीप के बीच एक पहाड़ी इलाके के पास हुई। बचाव टीमों ने खोज अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


क्या बोले मंत्रालय के प्रवक्ता ?
इसको लेकर परिवहन मंत्रालय की प्रवक्ता एंडाह पूर्णिमा सारी ने बताया कि यह विमान इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट द्वारा संचालित टर्बोप्रॉप ATR 42-500 था। यह योग्याकार्ता से दक्षिण सुलावेसी की राजधानी जा रहा था तभी रडार से गायब हो गया। विमान को आखिरी बार दोपहर 1:17 बजे दक्षिण सुलावेसी के मारोस जिले के मारोस के लेआंग-लेआंग इलाके में ट्रैक किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh Unrest: बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले मीडिया पर हमलों से दहशत में पत्रकार, सरकार से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत बचाव के लिए जुटी टीमें
सारी ने बताया कि वायु सेना के हेलीकॉप्टर, ड्रोन और जमीनी टीमें खोज में लगी हैं। इस बीच, माउंट बुलुसाराउंग पर ट्रेकिंग करने वाले कुछ लोगों ने बिखरा हुआ मलबा और आग देखी है। वहां विमान का लोगो भी दिखा है, जिससे मलबे के मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सैन्य कमांडर मेजर जनरल बंगुन नवाको ने कहा कि बचाव टीमें इस जानकारी की पुष्टि करने के लिए उस इलाके में पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

बचाव कार्य में हो रही दिक्कत
प्रवक्ता सारी ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को अपना रास्ता ठीक करने का निर्देश दिया था। इसके तुरंत बाद रेडियो संपर्क टूट गया। विमान में आठ क्रू मेंबर और तीन सरकारी यात्री सवार थे। सारी ने कहा कि उस समय मौसम की स्थिति में बादल और आठ किलोमीटर की विजिबिलिटी थी। जनरल नवाको ने कहा कि बुलुसाराउंग नेशनल पार्क की खड़ी ढलानों की वजह से खोज में मुश्किल आ रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed