फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia Sriwijaya Air Flight 182 Lost Connection After Taking Off From Jakarta

इंडोनेशिया में उड़ान भरने के बाद यात्री विमान लापता, 62 लोग थे सवार, क्रैश की आशंका

Sat, 09 Jan 2021 11:45 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 09 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Indonesia Sriwijaya Air Flight 182 Lost Connection After Taking Off From Jakarta
उड़ान - फोटो : pixabay

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद शनिवार को श्रीविजय एयर के एक यात्री विमान का संपर्क हवाई यातायात नियंत्रक (एयर ट्रैफिक कंट्रोलर) से टूट गया। विमान में 62 लोग सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री बुदि करया सुमादी ने कहा कि उड़ान संख्या 'एसजे182' ने एक घंटे देरी से स्थानीय समयानुसार अपराह्न 2:36 बजे उड़ान भरी थी, जिसका करीब चार मिनट बाद रडार से संपर्क टूट गया। इससे पहले पायलट ने 29,000 फुट की ऊंचाई पर जाने के लिए हवाई यातायात नियंत्रक से संपर्क किया था।
विज्ञापन


एयरलाइन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, विमान ने जकार्ता से पोंटियानक के लिए उड़ान भरी थी, जो इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप स्थित पश्चिम कालीमंतन प्रांत की राजधानी है। इस उड़ान की अवधि करीब 90 मिनट थी। विमान में 50 यात्रियों के अलावा चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। सभी इंडोनेशिया के नागरिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि उत्तरी जकार्ता में द्वीपों की श्रृंखला 'थाउजैंड द्वीप समूह' के लानचांग एवं लाकी द्वीप के मध्य विमान की खोज एवं बचाव अभियान के तहत चार युद्धपोत समेत करीब दर्जन भर पोत को तैनात किया गया है।

जकार्ता से पोंटियानक जाने वाले विमान की अधिकतर यात्रा जावा समुद्र के ऊपर से होकर गुजरती है। अब तक लापता विमान के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।

वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 'थाउजैंड द्वीप समूह' में मछुआरों ने शनिवार दोपहर धातु के कुछ टुकड़े देखे हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि ये विमान के हिस्से हो सकते हैं।

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के उप प्रमुख बाम्बांग सुरयो अजि ने कहा कि बचाव दल ने मछुआरों से विमान के कथित मलबे एवं कुछ कपड़ों को एकत्र किया है, जिन्हें राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति को सौंपा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या ये चीजें लापता विमान से संबंधित हैं, अथवा नहीं?

वहीं, बचाव एवं तलाशी अभियान में जुटे एक पोत के कमांडर ने बताया कि मछुआरों को तार एवं धातु के टुकड़े पानी में मिले हैं। उन्होंने कहा कि मछुआरों ने हमें बताया कि उन्हें तूफान जैसी बेहद तेज आवाज सुनाई दी और उसके बाद उन्हें ये चीजें मिली। 

साथ ही स्थानीय मीडिया ने दावा किया कि मछुआरों को जहां से ये चीजें मिली, उसी स्थान के पास कुछ तेल (ईंधन) भी पाया गया है। अजि ने कहा कि विमान से कोई रेडियो सिग्नल प्राप्त नहीं हो पाए थे।यह 26 साल पुराना विमान था।

उन्होंने कहा कि उनकी एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि विमान के आपातकालीन ट्रांसमीटर से कोई सिग्नल क्यों प्राप्त नहीं हो पाए थे, ताकि ये पुष्टि की जा सके कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, अथवा नहीं।

टीवी चैनलों की फुटेज में जकार्ता और पोंटियानक हवाईअड्डे पर विमान में सवार यात्रियों के परिजन एवं मित्र रोते-बिलखते और प्रार्थना करते देखे गए। शिकागो की कंपनी बोइंग ने ट्विटर पर कहा कि वह घटना से अवगत है और परिस्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है। साथ ही कहा कि हम और अधिक सूचना एकत्र करने को लेकर कार्य कर रहे हैं।


पहले भी हुए हादसे
उल्लेखनीय है कि अक्तूबर 2018 में जकार्ता से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही लायन एयर का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 189 लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को लापता हुआ विमान स्वचालित उड़ान संचालन प्रणाली से लैस नहीं है, जो कि लायन एयर के विमान की दुर्घटना में अहम वजह बना था। श्रीविजय एयर इंडोनेशिया की सस्ती उड़ान सेवाओं में शामिल है जो कि दर्जनों घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed