फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia Major crackdown Drug mafia 285 people arrested recovered more than half ton

Indonesia: इंडोनेशिया में ड्रग माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 285 लोग गिरफ्तार; आधे टन से ज्यादा ड्रग्स बरामद

Tue, 24 Jun 2025 02:21 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 24 Jun 2025 02:21 PM IST
सार

इंडोनेशिया में ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। राष्ट्रीय नारकोटिक एजेंसी ने दो महीने की कार्रवाई में 20 प्रांतों से 285 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 29 महिलाएं और सात विदेशी शामिल हैं। आधे टन से ज्यादा ड्रग्स जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग का भी खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Indonesia Major crackdown Drug mafia 285 people arrested recovered more than half ton
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण-पूर्व एशिया में ड्रग तस्करी का बड़ा केंद्र माने जाने वाले इंडोनेशिया में प्रशासन ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बीते दो महीने में देश के 20 इलाको में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 285 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 29 महिलाएं और सात विदेशी नागरिक शामिल हैं। इस दौरान अधिकारियों ने आधे टन से ज्यादा नशीले पदार्थ भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन


इंडोनेशिया की राष्ट्रीय नारकोटिक एजेंसी के प्रमुख मार्थिनस हुकोम ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए 285 लोगों में 29 महिलाएं और अमेरिका, कजाकिस्तान, मलएशिया, भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत सात विदेशी नागरिक शामिल हैं। हुकोम ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं में से अधिकतर शादीशुदा हैं और उनके पास कोई स्थायी रोजगार नहीं है। उन्होंने इंडोनेशियाई महिलाओं से अपील की कि वे असली दुनिया के साथ-साथ इंटरनेट पर भी सतर्क रहें और गलत संगत से बचें।
विज्ञापन


कितनी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त
नारकोटिक एजेंसी के डिप्टी बुदी विबोवो ने बताया कि अधिकारियों ने 683,885 ग्राम (करीब 0.68 टन) क्रिस्टल मेथ, गांजा, एक्सटेसी, टीएचसी, हैशिश और एम्फेटामिन जब्त किए हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में नशा जब्त होने से 13 लाख से ज्यादा लोगों तक यह जहर पहुंचने से बच गया। ड्रग्स तस्कर अलग-अलग रास्तों से नशीले पदार्थ देशभर में पहुंचाने की कोशिश करते थे, जिनमें सड़क मार्ग, समुद्री मार्ग और डाक सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग का भी खुलासा
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान दो बड़े ड्रग सिंडिकेट्स की मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों का भी भंडाफोड़ किया गया। इन गिरोहों की कुल 26 अरब रुपये (करीब 1.5 मिलियन डॉलर) की संपत्ति जब्त की गई है। इस दौरान 36 संदिग्धों को मीडिया के सामने पेश किया गया, जिनमें 21 महिलाएं भी शामिल थीं।

एक अन्य अभियान के तहत मई में रियाउ आइलैंड प्रांत में समुद्री क्षेत्र से 2.7 टन क्रिस्टल मेथ और 1.2 टन केटामाइन जब्त किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इन इलाकों के रास्ते ड्रग्स की बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है।

ये भी पढ़ें: ईरान-इस्राइल तनाव के बीच ठप हुईं वैश्विक हवाई उड़ानें, रद्द करनी पड़ीं 750 से ज्यादा फ्लाइट्स


साल दर साल बढ़ रही तस्करी
इंडोनेशिया के सुरक्षा मामलों के मंत्रालय के अधिकारी मोहम्मद हसन ने बताया कि 2023 में 52,000 से ज्यादा ड्रग मामलों का खुलासा हुआ था। वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 56,000 से अधिक हो गई है। इस साल अब तक 7.5 टन क्रिस्टल मेथ और 3.3 टन गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कीमत करीब 454.6 मिलियन डॉलर आंकी गई है। नवंबर 2024 तक कुल 27,357 लोगों को ड्रग तस्करी के मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: 'आंखों के सामने उड़ती रहीं मिसाइलें, छह तो ऐसे गईं...,' भारत लौटे बुजुर्ग ने सुनाई आपबीती

मौत की सजा का प्रावधान
इंडोनेशिया में नशे से जुड़े अपराधों के लिए सख्त कानून हैं। यहां ड्रग तस्करी में दोषी पाए जाने पर फांसी की सजा तक दी जाती है। वर्तमान में 530 लोग, जिनमें 96 विदेशी शामिल हैं, ड्रग्स मामलों में मौत की सजा का इंतजार कर रहे हैं। अंतिम बार 2016 में चार लोगों को फायरिंग स्क्वाड के जरिए फांसी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed