फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia Explosion in China nickel plant 13 killed plant is part of ambitious BRI project

Indonesia: चीन के निकेल संयंत्र में विस्फोट, 13 की मौत; महत्वाकांक्षी बीआरआई परियोजना का हिस्सा है सयंत्र

Mon, 25 Dec 2023 07:15 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पालू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पालू Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 07:15 AM IST
सार

यह संयंत्र चीन के महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का हिस्सा है। दुर्घटना पीटी इंडोनेशिया मोरोवाली इंडस्ट्रियल पार्क की सहायक कंपनी पीटी इंडोनेशिया सिंगशान स्टेनलेस स्टील में हुई।

विज्ञापन
Indonesia Explosion in China nickel plant 13 killed plant is part of ambitious BRI project
चीन के निकेल संयंत्र में विस्फोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर रविवार को चीनी स्वामित्व वाले निकेल संयंत्र की धातु गलाने वाली भट्टी में विस्फोट हो गया। इसमें कम से कम 13 कर्मचारियों की मौत हो गई व 46 घायल हो गए।

विज्ञापन


यह संयंत्र चीन के महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का हिस्सा है। दुर्घटना पीटी इंडोनेशिया मोरोवाली इंडस्ट्रियल पार्क की सहायक कंपनी पीटी इंडोनेशिया सिंगशान स्टेनलेस स्टील में हुई। भट्ठी की मरम्मत के दौरान अचानक विस्फोट होने से कम से कम 4 चीनी व 9 इंडोनेशियाई श्रमिकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


विस्फोट इतना भीषण था कि भट्ठी पूरी तरह ध्वस्त हो गई और संयंत्र की इमारत की बगल की दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। लगभग 46 श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्नेस की सतह पर था विस्फोटक तरल पदार्थ
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फर्नेस की सतह पर विस्फोटक तरल पदार्थ जमा था। इसके कारण आग लग गई। पास ही में ऑक्सीजन सिलेंडर रखे हुए थे, जिसके कारण भीषण विस्फोट हो गया।


ईवी की बैटरी का प्रमुख घटक है निकेल
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए वैश्विक स्तर पर बैटरी के उत्पादन में निकेल प्रमुख घटक है। इंडोनेशिया में निकेल गलाने वाले संयंत्रों में हादसे होते रहते हैं। यह साल की तीसरी बड़ी दुर्घटना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed