फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia Elections 2024 Updates voting today news in hindi know more

Indonesia Elections: इंडोनेशिया के 20.4 करोड़ वोटर आज करेंगे मतदान, राष्ट्रपति समेत इन प्रतिनिधियों का चुनाव

Wed, 14 Feb 2024 02:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 14 Feb 2024 02:10 AM IST
सार

एक दिवसीय चुनाव में मतदाता न सिर्फ राष्ट्रपति बल्कि, उपराष्ट्रपति, संसदीय और स्थानीय प्रतिनिधियों का भी चुनाव करेंगे। इंडोनेशिया में 18 राजनीतिक दल हैं, जो 575 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Indonesia Elections 2024 Updates voting today news in hindi know more
इंडोनेशिया चुनाव- 2024। - फोटो : Social Media

विस्तार

इंडोनेशिया में आज आम चुनाव होने वाले हैं। इंडोनेशिया की कुल 27 करोड़ आबादी में से 20.4 करोड़ लोग मतदान करेंगे। मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसलिए उम्मीद है कि अधिक लोग मतदान करेंगे। पिछले साल 2019 में 81 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। एक दिवसीय चुनाव में मतदाता न सिर्फ राष्ट्रपति बल्कि, उपराष्ट्रपति, संसदीय और स्थानीय प्रतिनिधियों का भी चुनाव करेंगे। इंडोनेशिया में 18 राजनीतिक दल हैं, जो 575 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में जोको विडोडो (जोकोवी) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति हैं, जो पिछले 10 वर्षों से इंडोनेशिया के शीर्ष पद पर बैठे हैं।

विज्ञापन


तीन जोड़ी राष्ट्रपति पद के शीर्ष उम्मीदवार
इंडोनेशिया में राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति पद के लिए तीन जोड़िया मुख्य रूप से आगे चल रही हैं। राष्ट्रपति पद के लिए पहला नाम- वर्तमान रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो (72) का है, जो 2014 और 2019 में जोकोवी से हार गए थे। उन पर 1990 के दशक के अंत में 20 से अधिक लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं के अपहरण का आरोप है। साथ ही उन पर पूर्वी तिमोर और पापुआ में मानवाधिकारों के हनन का भी आरोप है। वहीं, सुबियांतो के साथी और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जिब्रान राकाबुमिंग (36) भी विवादास्पद रहे हैं। हालाँकि प्रबोवो और जिब्रान को जोकोवी का स्पष्ट समर्थन नहीं है।
विज्ञापन


दूसरे शीर्ष उम्मीदवार हैं- मध्य जावा के पूर्व गवर्नर
इसके अलावा, दूसरी शीर्ष जोड़ी गंजर प्रणोवो (राष्ट्रपति पद के लिए) मध्य जावा के पूर्व गवर्नर हैं और उनके साथी महफुद एमडी (उप राष्ट्रपति पद के लिए) इंडोनेशियाई डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल (पीडीआई-पी) के सदस्य हैं। पीडीआईपी को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवादी राजनीतिक दल माना जाता है। पीडीआईपी ने राष्ट्रपति पद के लिए जोकोवी का समर्थन किया था। गंजर और महफुद ने खुद को विनम्र व्यक्ति के रूप में पेश किया है, जो इंडोनेशिया के लोगों को समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका से पढ़कर लौटे अनीस तीसरे उम्मीदवार
जकार्ता के पूर्व गवर्नर अनीस बास्वेडन राष्ट्रपति पद के शीर्ष तीसरे उम्मीदवार है। मुहैमिन इस्कंदर अनीस उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरी जोड़ी स्वतंत्र रूप से चुनाव में उतरी है। अनीस जकार्ता के पूर्व गवर्नर और शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इन्होंने अमेरिका में पढ़ाई की है। इस जोड़ी ने छोटे व्यवसाय मालिकों के लिए समान अवसरों को बढ़ावा देने का वादा किया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed