फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indonasia is the new corona center and more than 5o thousands covid patients are finding daily

भयावह : इंडोनेशिया में रोज मिल रहे 57 हजार से ज्यादा मरीज, बना कोरोना का नया केंद्र

Mon, 19 Jul 2021 07:20 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, जकार्ता
अमर उजाला रिसर्च टीम, जकार्ता Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 19 Jul 2021 07:20 AM IST
सार

  • टेंट में इलाज के लिए इंतजार घर से लानी पड़ रही ऑक्सीजन 
  • विशेषज्ञों का अनुमान मरीजों का सही आंकड़ा तीन से छह गुना अधिक 

विज्ञापन
indonasia is the new corona center and more than 5o thousands covid patients are finding daily
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने काफी कहर ढ़ाया है। लेकिन अभी इसके खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। भारत व ब्राजील को पीछे छोड़ इंडोनेशिया कोरोना महामारी का नया केंद्र बन गया है। 

विज्ञापन


कोरोना के चलते इंडोनेशिया के हालात काफी खराब हो गए हैं। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने पूरे दक्षिणपूर्व एशिया को अपनी चपेट में ले लिया है। वियतनाम, मलयेशिया, म्यांमार व थाईलैंड में भी स्थिति बिगड़ने लगी है सरकारें लॉकडाउन लगाने पर विवश हो गई हैं। 
विज्ञापन


इंडोनेशिया में रोजाना औसतन 57 हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को 1205 मरीजों की मौत के साथ मौतों का आंकड़ा 71 हजार पार हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफिथा यूनिवर्सिटी में इंडोनेशियाई मूल के महामारी रोग विशेषज्ञ प्रो. डिकी बुदिमान का कहना है कि इंडोनेशिया दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला चौथा देश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जांच की दर कम है, ऐसे में मरीजों का वास्तिवक आंकड़ा मौजूदा आंकड़े से तीन से छह गुना अधिक हो सकता है। संक्रमण से मौतों पर नजर रखने वाली संस्था लैपोर कोविड का कहना है कि इंडोनेशिया में अस्पतालों में मौतें तो हो ही रही है। घर पर भी रोजाना 40 से अधिक की जान जा रही है।

10 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी आइसोलेट  
हॉस्पिटल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. लिया जी पर्ताकुसुमा ने बताया कि इंडोनेशिया में वायरस की चपेट में आने से देश के 10% स्वास्थ्यकर्मी आइसोलेट हो गए हैं। वहीं अस्पतालों में ऑक्सीजन की खपत क्षमता से पांच गुना अधिक हो गई है।

घर से ऑक्सीजन लानी पड़ रही 
यहां डेल्टा वैरिएंट ने तबाही मचा रखी है। लोगों को अस्पताल या टेंट में बने अस्थाई अस्पताल में भर्ती होने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं है, इसलिए ऑक्सीजन की व्यवस्था खुद करनी पड़ रही है। बिना ऑक्सीजन अस्पताल आने वाले मरीजों को भर्ती तक नहीं किया जा रहा है।


टीका लगा फिर भी 20 डॉक्टरों की मौत
इंडोनेशिया में केवल 2.7 करोड़ लोगों को टीका लगा है। इसमें से भी केवल छह फीसदी को दोनों डोज लगी है। इंडोनेशिया में चीन की कंपनी साइनोवैक का टीका लग रहा है, जिसे अन्य टीकों की तुलना में कम असरदार माना जा रहा है। सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि साइनोवैक टीके की दोनों डोज लगवा चुके 20 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। ऐसे में डॉक्टर व स्टाफ मरीजों का रहे हैं। इलाज करने से घबरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed