{"_id":"606e51226e4539031b34a22b","slug":"individuals-involved-will-be-deported-from-the-united-arab-emirates","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई: नग्न फोटोशूट में शामिल लोगों को किया जाएगा निर्वासित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई: नग्न फोटोशूट में शामिल लोगों को किया जाएगा निर्वासित
Thu, 08 Apr 2021 07:39 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:39 AM IST
सार
- दुबई के अटॉर्नी जनरल एस्सा इस्सा अल हमैदन ने कहा कि इसमें शामिल व्यक्तियों को संयुक्त अरब अमीरात से निर्वासित किया जाएगा
विज्ञापन
dubai
विस्तार
दुबई में हुए बालकनी फोटोशूट ने दुनियाभर में हलचल मचा दी और वीडियो जमकर वायरल हुआ। अब यहां की सरकार नग्न फोटोशूट में शामिल लोगों के समूह को संयुक्त अरब अमीरात से निर्वासित करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना संयुक्त अरब अमीरात के मूल्यों के विपरीत है।
विज्ञापन
दुबई मीडिया कार्यालय द्वारा मंगलवार को प्रकाशित एक बयान में दुबई के अटॉर्नी जनरल एस्सा इस्सा अल हमैदन ने कहा कि इसमें शामिल व्यक्तियों को संयुक्त अरब अमीरात से निर्वासित किया जाएगा। हालांकि बयान में फोटोसूट में शामिल लोगों की राष्ट्रीयता का कोई जिक्र नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि इस समूह की व्यवहार की हरकतें हमारे देश के समाज को अस्वीकार्य हैं और यह संयुक्त अरब अमीरात के मूल्यों और नैतिकता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
दुबई संयुक्त राष्ट्र अमीरात का एक क्षेत्रीय व्यवसाय और पर्यटन केंद्र है जहां विदेशी निवासी और दूसरे देशों से आए लोग समुद्र का मजा लेते हैं और यहां की लक्जरी जीवन शैली का खूब लुत्फ उठाते हैं।
ये था मामला
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर दुबई में में कुछ महिलाएं पूरी तरह नग्न होकर बालकनी में लाइन लगाकर खड़ी दिखाई दे रही थीं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सभी महिलाओं और मामले से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि जब शहर के मरीना इलाके में ये महिलाएं बालकनी में स्टंट कर रही थीं, उसी समय पास की इमारत से किसी ने यह वीडियो बना लिया था। वायरल वीडियो में करीब 12 महिलाएं शामिल थीं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दुबई में लागू है शरिया कानून
बता दें कि दुबई में शरिया कानून लागू है और इसके मुताबिक सार्वजनिक रूप से अश्लील व्यवहार दंडनीय अपराध है। दुबई पुलिस ने कहा कि अभद्र वीडियो को लेकर गिरफ्तार लोगों को सरकारी वकील दिया गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा, "इस तरह की हरकतें हमारे देश के समाज, मूल्यों और नैतिकता के लिए अस्वीकार्य है।" दुबई के एक अखबार ने इसे सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट करार देते हुए ऐसा किए जाने की कोई वजह नहीं बताई है।