फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indias response to Sri Lankas request for debt restructuring expected by January end Wickremesinghe

Sri Lanka: विक्रमसिंघे बोले- ऋण पुनर्गठन के अनुरोध पर भारत की प्रतिक्रिया अपेक्षित, IMF से भी मदद की उम्मीद

Sat, 07 Jan 2023 06:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Jan 2023 06:07 PM IST
सार

पत्रकारों से बात करते हुए विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को यह भी कहा कि उन्हें इस साल की पहली तिमाही में 2.9 अरब डॉलर आईएमएफ से मदद मिलने की उम्मीद है। श्रीलंका ने पिछले साल सितंबर से अपने लेनदारों के साथ ऋण पुनर्गठन वार्ता शुरू की थी। 

विज्ञापन
Indias response to Sri Lankas request for debt restructuring expected by January end Wickremesinghe
Sri Lanka President Ranil Wickremesinghe - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका के ऋण पुनर्गठन के अनुरोध पर भारत की प्रतिक्रिया इस महीने के अंत तक आने की उम्मीद है। श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ब्रिज लोन (शॉर्ट टर्म) को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा वह अपने प्रमुख लेनदारों चीन, जापान और भारत से वित्तीय आश्वासन पाने की कोशिश कर रहा है, जो कोलंबों के लिए इस समय बेहद जरूरी है।  

विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को यह भी कहा कि उन्हें इस साल की पहली तिमाही में 2.9 अरब डॉलर आईएमएफ से मदद मिलने की उम्मीद है। श्रीलंका ने पिछले साल सितंबर से अपने लेनदारों के साथ ऋण पुनर्गठन वार्ता शुरू की थी। नकदी  संकट से जूझ रहे देश ने पहले खुद के डिफॉल्ट होने की घोषणा की थी। इसके बाद बेलआउट के लिए आईएमएफ के साथ बातचीत शुरू की थी। 
विज्ञापन


विक्रमसिंघे ने पहले कहा था कि भारत और श्रीलंका ने ऋण पुनर्गठन पर सफल वार्ता की है और देश चीन के साथ भी चर्चा शुरू करेगा। आईएमएफ बेल आउट को रोक दिया गया है, क्योंकि श्रीलंका मदद के लिए वैश्विक ऋणदाता की शर्त को पूरा करने के लिए लेनदारों के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका केवल बीस साल की अवधि में चीनी ऋण चुकाने की अवधि बढ़ाने के लिए चीन की ओर देख रहा था और श्रीलंका ने चीन से अपने कर्ज को कम करने के लिए नहीं कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी के कारण श्रीलंका 2022 में अभूतपूर्व वित्तीय संकट की चपेट में आ गया था, जिसने देश में राजनीतिक उथल-पुथल मचा दी थी, जिसके कारण देश के ताकतवर राजपक्षे परिवार को बाहर भागना पड़ा था। आईएमएफ की सुविधा द्वीप राष्ट्र को बाजारों और एडीबी और विश्व बैंक जैसे अन्य उधार संस्थानों से ब्रिजिंग फाइनेंस प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी।    


कर वृद्धि जैसे अपने कड़े आर्थिक उपायों का जिक्र करते हुए विक्रमसिंघे ने कहा कि इस तरह के उपायों से अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद मिलेगी, हालांकि इससे लोगों को कठिनाइयां होंगी। विक्रमसिंघे विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए सरकारी उद्यमों को बेचने पर आमादा थे। सरकार ने श्रीलंका टेलीकॉम और श्रीलंकाई एयरलाइंस के निजीकरण की अपनी योजना को पहले ही स्पष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed