फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indias defense delegation reached Nigeria to increase opportunities for military cooperation between the two countries

नाइजीरिया-भारत रक्षा समझौता : दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए पहुंचा भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल

Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, अबुजा
एजेंसी, अबुजा Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
सार

भारत नाइजीरिया के बीच सैन्य सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल नाइजीरिया दौरे पर है। प्रतिनिधिमंडल ने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्री, एनएसए, सेनाध्यक्ष, राजनीतिक संस्थाओं, रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों सहित नाइजीरियाई सुरक्षा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की है।
 

विज्ञापन
Indias defense delegation reached Nigeria to increase opportunities for military cooperation between the two countries
नाइजीरिया का झंडा - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए नाइजीरिया पहुंचा है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि सैन्य सलाहकार, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) के नेतृत्व में एक समग्र प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में नाइजीरिया का दौरा कर रहा है ताकि नाइजीरियाई रक्षा प्रतिष्ठानों के साथ रक्षा सहयोग के अवसरों को बढ़ाया जा सके। 

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में एनएससीएस, रक्षा मंत्रालय, तीनों सशस्त्र बलों, विदेश मंत्रालय और रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्री, एनएसए, सेनाध्यक्ष, राजनीतिक संस्थाओं, रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों सहित नाइजीरियाई सुरक्षा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की है।
विज्ञापन


भारत हाल के दिनों में अफ्रीकी देशों के साथ सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत-अफ्रीकी रक्षा संबंधों की नींव दो मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित है, पहला- समुद्री क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास तथा दूसरा- वसुधैव कुटुम्बकम। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने बेल्जियम के साथ कानूनी सहायता का किया समझौता
भारत ने ब्रुसेल्स के एग्मोंट पैलेस में बेल्जियम के साथ आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते पर बेल्जियम, लक्जमबर्ग और यूरोपीय संघ (ईयू) में भारत के राजदूत संतोष झा तथा बेल्जियम के उप प्रधान मंत्री व न्याय मंत्री और उत्तरी सागर विन्सेंट वैन क्विकेनबोर्न ने हस्ताक्षर किए।


यह समझौता भारत और बेल्जियम आपराधिक मामलों की रोकथाम और अभियोजन में दोनों देशों के बीच अधिक प्रभावी सहयोग सुनिश्चित करेगा। बेल्जियम में भारतीय दूतावास ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह समझौता द्विपक्षीय कानूनी सहयोग को और भी गहरा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed