फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indians arrested for destroying Buddha statue died in Sri Lankan hospital

बुद्ध प्रतिमा तोड़ने पर गिरफ्तार भारतीय की श्रीलंका के अस्पताल में मौत

Wed, 07 Apr 2021 05:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Apr 2021 05:05 AM IST
विज्ञापन
Indians arrested for destroying Buddha statue died in Sri Lankan hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका के उत्तरपश्चिम राज्य में भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार 45 वर्षीय भारतीय नागरिक की एक अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मृतक का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतक को क्यूलियापिटिया शहर में 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उस पर रथमालेवाता क्षेत्र के एक पूजास्थल में लगी कुछ बुद्ध प्रतिमाओं में तोड़फोड़ करने का आरोप था। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया था, जहां से पूछताछ के लिए उसे पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया था।
विज्ञापन


कोलंबो गजट की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल विभाग के प्रवक्ता चांदना एकानायके ने बताया कि आरोपी को उत्तरपश्चिम क्षेत्र में वारियापोला जेल में रखा गया था। सोमवार रात को उसने छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे वारियापोला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। एकानायके ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के शव का कोरोना संक्रमण के शक में पीसीआर टेस्ट कराया है। डेली मिरर ने मृतक की गिरफ्तारी के समय अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वह करीब 16 साल पहले श्रीलंका आया था और एक श्रीलंकाई महिला से विवाह करने के बाद यहीं रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed