फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian woman found unconscious at Washington airport rescued, medical staff acted in time

हादसा: वाशिंगटन हवाई अड्डे पर बेहोश मिली भारतीय महिला को बचाया, समय रहते मेडिकल स्टाफ ने कार्रवाई की

Thu, 10 Feb 2022 02:44 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: Amit Mandal Updated Thu, 10 Feb 2022 02:44 AM IST
सार

सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) विभाग ने बताया कि महिला एक भारतीय नागरिक है और अमेरिका में वैध तरीके से स्थायी रूप से निवास कर रही थी।

विज्ञापन
Indian woman found unconscious at Washington airport rescued, medical staff acted in time
अमेरिका का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

वाशिंगटन के डलेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैगेज बेल्ट के पास व्हीलचेयर पर बेहोशी की हालत में मिली 54 वर्षीय भारतीय महिला को अस्पताल भेजा गया। चिकित्साकर्मियों द्वारा समय रहते कार्रवाई करने के चलते उन्हें बचा लिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि वह घटना बेहद दुखद थी।
विज्ञापन


सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) विभाग ने बताया कि महिला एक भारतीय नागरिक है और अमेरिका में वैध तरीके से स्थायी रूप से निवास कर रही थी। विभाग ने कहा कि महिला दोहा, कतर से 15 घंटे की उड़ान में सवार होकर रविवार शाम को हवाई अड्डे पहुंची थी। हवाई अड्डा अधिकारियों ने सीबीपी को जानकारी दी कि बैगेज बेल्ट के पास एक महिला व्हीलचेयर पर अचेत अवस्था में पाई गई है।
विज्ञापन


संघीय एजेंसी ने कहा, 10 मिनट तक सीबीपी के आपातकालीन चिकित्साकर्मियों ने महिला का जीवन बचाने का असाधारण प्रयास किया। बाद में हवाई अड्डे के चिकित्साकर्मियों को महिला की जान बचाने में कामयाबी मिली। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बयान में कहा गया कि अस्पताल से प्राप्त सूचना के अनुसार, महिला खुद से सांस ले रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed