फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian who arrived in US illegally arrested for causing multi-vehicle crash in California

US: अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे भारतीय को किया गया गिरफ्तार, 18-व्हीलर ट्रक से वाहनों को टक्कर मारने का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 09:47 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Sep 2025 09:47 AM IST
सार

US: अमेरिका में एक भारतीय नागरिक प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसने ट्रक चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिससे एक पांच साल की बच्ची की जिंदगीभर के लिए अपाहिज हो गई। इस व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था। उसके पास वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस भी था।

विज्ञापन
Indian who arrived in US illegally arrested for causing multi-vehicle crash in California
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने पिछले साल कैलिफोर्निया में ट्रक चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई और उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। यह व्यक्ति कथित तौर पर अवैध रूप से अमेरिका आया था। 
विज्ञापन

 
आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसी) ने पिछले महीने आरोपी प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। उसे तब तक आईसीई की हिरासत में रखा गया है, जब तक कि उसका आव्रजन का मामला तय नहीं हो जाता। आईसीई ने बताया कि जून 2024 प्रताप सिंह ने कैलिपोर्निया में एक वाणिज्यिक 18 पहियों वाले ट्रक को चलाते हुए कई वाहनों कई कारों की टक्कर करवाई। 
विज्ञापन


गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के एक बयान में कहा गया कि प्रताप सिंह ने अक्तूबर 2022 में अमेरिका की दक्षिण सीमा को अवैध तरीके से पार किया था और तब बाइडन प्रशासन ने उसे रिहा कर दिया था। कैलिफोर्निया राजमार्ग पुलिस (सीएचपी) की दुर्घटना पर रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रताप सिंह ने असुरक्षित गति से वाहन चलाया और ट्रैफिक व निर्माण क्षेत्र में भी नहीं रुका। प्रताप सिंह को कैलिफोर्निया के मोटर वाहन विभाग (डीएमवी) की ओर से वाणिज्यिक चालक का लाइसेंस जारी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप से मुलाकात के लिए इंतजार करते रहे शहबाज-मुनीर, व्हाइट हाउस से बैठक के तस्वीर-वीडियो तक जारी नहीं
 
दुर्घटना में पांच वर्षीय डलिलाह कोलमेन को गंभीर और जीवन को बदल देने वाली चोटें आई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि वह चल नहीं सकती, बोल नहीं सकती, आम भोजन नहीं कर सकती। इस वजह से वह किंडरगार्टन नहीं जा सकीं। उसे तीन हफ्ते कोमा में रखा गया और छह महीने अस्पताल में उपचार हुआ। 

इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसके सिर की सर्जरी करनी पड़ी, जिसमें सिर की एक हड्डी को हटाना पड़ा। करीब चार महीने तक उसके सिर का आधा हिस्सा नहीं था। उसकी जांघ की हड्डी टूट गई, सिर की हड्डियां भी टूट गईं। अब उसे चलने-फिरने और बोलने में परेशानी होती है, दिमाग की विकास धीमा हो गया है और उसे ठीक होने के लिए हमेशा इलाज और थेरेपी की जरूरत पड़ेगी।

डीएचएस की सचिव क्रिस्टी नोम ने कहा, कोलमेन की जिंदगी एक अवैध तरीक से आए व्यक्ति के कारण हमेशा के लिए बदल गई, जब उसने 18 पहियों वाले वाहन को चलाते हुए उस पर और उसके परिवार पर टक्कर मारी। यह त्रासदी पूरी तरह टाली जा सकती थी। 


ये भी पढ़ें: रूस ने डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर लगाया आंशिक प्रतिबंध, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद लिया फैसला

उन्होंने यह भी कहा कि यह एक उदाहरण है कि कैलिफोर्निया डीएमवी ने अवैध व्यक्ति को वाणिज्यिक चालक का लाइसेंस जारी किया। नोम ने कहा, और कितने निर्दोष लोगों को पीड़ित होना होगा। गेविन न्यूजॉम (कैलिफोर्निया के गवर्नर) अमेरिकी लोगों के जीवन के साथ खेलना बंद करें। 

यह हाल के समय में दूसरा मामला है। अगस्त में एक अन्य भारतीय हरजिंदर सिंह को दुर्घटना में तीन लोगों की मौत के लिए गिरफ्तार किया गया। उसने फ्लोरिडा राजमार्ग पर 18 पहिए वाले ट्रक को चलाते हुए गलत तरीके से यू-टर्न करने की कोशिश, जिससे सड़क पर सभी लेन ब्लॉक हो गई और तीन लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed