फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian truck driver charged with drug trafficking at US Canada border

Canada: भारतीय ट्रक चालक पर नशीली दवाओं को बांटने का आरोप, 87 लाख कनाडाई डॉलर कीमत का सफेद पाउडर बरामद

Sat, 10 Feb 2024 06:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 10 Feb 2024 06:30 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि 290 किलो सफेद पाउडर बरामद किया गया था, जिसे कोकीन के तौर पर पहचाना गया। इसकी कीमत करीबन 8,700,000 कनाडाई डॉलर बताई गई है। वाहन से कैची और डक्ट टेप भी बरामद किया गया था।

विज्ञापन
Indian truck driver charged with drug trafficking at US Canada border
कोकीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : demo

विस्तार

कनाडा में एक भारतीय ट्रक ड्राइवर पर नशीली पदार्थों को बांटने का आरोप लगाया गया है। दरअसल, उसे 8.7 मिलियन कनाडाई डॉलर मूल्य की कोकीन अमेरिका लाने के प्रयास में पकड़ा गया था। ड्राइवर की पहचान गगनदीप सिंह के तौर पर की गई है। उसे कस्टम और सीमा सुरक्षा अधिकारियों (सीबीपी) ने कोकीन के साथ पकड़ा था। 
विज्ञापन


भारतीय ट्रक चालक पर नशीली दवाओं को बांटने का आरोप
अधिकारियों के अनुसार, यह जब्ती बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं के वितरण गतिविधियों के अनुरूप है। आपराधिक शिकायत के अनुसार, आरोपी ने सीबीपी अधिकारियों को अनदेखा करने और उनके द्वारा रोके जाने के बाद टोल से आगे बढ़ने की कोशिश की। अधिकारियों को परिवहन ट्रेलर में डक्ट टेप से सील किए गए 13 कार्डबोर्ड बक्से मिलने के बाद सीबीपी के-9 को नशीली पदार्थों की गंध के प्रति सतर्क किया गया था। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि 290 किलो सफेद पाउडर बरामद किया गया था, जिसे कोकीन के तौर पर पहचाना गया। इसकी कीमत करीबन 8,700,000 कनाडाई डॉलर बताई गई है। वाहन से कैची और डक्ट टेप भी बरामद किया गया था। पूछताछ क बाद अधिकारियों को ट्रक चालक पर संदेह हुआ था, क्योंकि चालक अपने ट्रक में कृषि उपकरण ले जा रहा था, लेकिन  ट्रेलर पर मुहर एक कनाडाई हेल्थ एंड ब्यूटी केयर कंपनी का लगा हुआ था। आरोपी को सात फरवरी को अदालत के समक्ष पेश किया गया था, अबतक कोई भी आरोप साबित नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed