Pitch Black: ऑस्ट्रेलिया क्यों पहुंचे भारत के सुखोई, दर्जनभर देशों की वायुसेना के साथ जुटने की वजह क्या?
Pitch Black Exercise 2022: पिच ब्लैक युद्धाभ्यास 19 अगस्त 2022 से लेकर आठ सितंबर 2022 तक होगा। इस युद्धाभ्यास में भारत-अमेरिका समेत 17 देश भाग ले रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी आसमान में ताकत दिखाने के लिए भारतीय वायुसेना के चार सुखोई लड़ाकू विमान और दो सी -17 ग्लोबमास्टर- III ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में लैंड कर चुके हैं। ये सभी लड़ाकू विमान ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास पिच ब्लैक (Pitch Black 2022) में भाग लेंगे। बता दें यह युद्धाभ्यास 19 अगस्त 2022 से लेकर आठ सितंबर 2022 तक होगा। इस युद्धाभ्यास में भारत-अमेरिका समेत 17 देश भाग ले रहे हैं। जिनके 2500 जवान और 100 लड़ाकू विमान अलग-अलग तरह के मिशन में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते यह युद्धाभ्यास चार साल बाद हो रहा है।
क्या है पिच ब्लैक (Pitch Black) युद्धाभ्यास का उद्देश्य
इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य मुख्य रूप से चीन के खिलाफ लामबंद होना है। इसके अलावा क्वाड देशों में रिश्तों को और मजबूत करने की कवायद है। बता दें कि इस बार दक्षिण चीन सागर के पास चीन जिस तरह से ताइवान को घेरकर युद्ध अभ्यास कर रहा है ऐसे में पिच ब्लैक (Pitch Black) युद्धाभ्यास बहुत अहम माना जा रहा है।
#ExPitchBlack22#IAF & 16 other Air Forces will be participating with over 100 aircraft & 2500 military personnel for one of the biggest military exercises in the southern hemisphere.
विज्ञापन विज्ञापन
Watch this space for more updates from the Land Down Under.@AusAirForce#GameOn pic.twitter.com/y0a0lOJsJO — Indian Air Force (@IAF_MCC) August 19, 2022
क्या है यह पिच ब्लैक(Pitch Black) युद्धाभ्यास
यह युद्धाभ्यास हर दो साल में आयोजित किया जाता है। इस बार अभ्यास का आयोजन रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स कर रहा है और यह यहां के डार्विन शहर में हो रहा है।भारत के अलावा इस अभ्यास में जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान की वायुसेनाएं हिस्सा ले रही हैं।
आईएनएस सुमेधा ने समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया
आईएनएस सुमेधा ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एचएमएएस एंजैक के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) में भाग लिया।