{"_id":"5d1cc17a8ebc3e3c844e64b9","slug":"indian-personal-jailed-in-singapore-for-molesting-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर में लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय नागरिक को जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर में लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय नागरिक को जेल
Wed, 03 Jul 2019 08:23 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 03 Jul 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पिछले साल सिंगापुर के एक स्विमिंग पूल में छह नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में बुधवार को 37 वर्षीय भारतीय नागरिक को 20 हफ्ते की जेल की सजा सुनाई गई। सिंगापुर में एक इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले जॉब मैथ्यू पनाक्कल को नाबालिग लड़कियों के शील को भंग करने के तीन आरोपों में दोषी ठहराया गया, जबकि अन्य चार आरोपों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
चैनल न्यूज एशिया ने बताया कि पीड़ित लड़कियों की उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच थी। एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दायर पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में उत्तर पूर्वी उपनगर हाउसिंग एस्टेट के होउगांग स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में जॉब ने पूल में तैर रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी।
विज्ञापन
अदालत में बताया गया कि जॉब ने इन लड़कियों को गलत तरीके से छूने का प्रयास किया था, जिसकी शिकायत लड़कियों ने अपने तैराकी प्रशिक्षक को की थी। नाबालिगों के शील को भंग करने के लिए, जॉब को पांच वर्ष तक की जेल, जुर्माना लगाया जा सकता था, या इन दंडों में से कोई संयोजन दिया जा सकता था।
विज्ञापन