{"_id":"6489b44029efef169a0fbaa7","slug":"indian-origin-woman-attacked-with-knife-in-flat-by-brazilian-man-in-britain-police-arrested-three-accused-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: लंदन में हैदराबाद की तेजस्विनी की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज किया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: लंदन में हैदराबाद की तेजस्विनी की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज किया गया
Thu, 15 Jun 2023 05:57 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:57 PM IST
सार
तेजस्विनी के पति ने बताया कि हम हैदराबाद के हयातनगर में रहते हैं। बुधवार सुबह हत्या के बारे में जानकारी मिली। मास्टर डिग्री के लिए वह तीन साल पहले लंदन गई थी। पिछले साल अगस्त में वह घर आई थी और अब शादी के कारण दोबारा आने वाली थी।
विज्ञापन
Indore Crime News
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड में भारतीय मूल की महिला की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। महिला का शव पुलिस ने उसके फ्लैट से ही बरामद किया था। एक स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मृतका की पहचान कोंथम तेजस्विनी (27) के रूप में हुई है, जो हैदराबाद की मूल निवासी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में ब्राजीलियन युवक के सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पिता बोले- शादी होने वाली थी
तेजस्विनी के पति ने बताया कि हम हैदराबाद के हयातनगर में रहते हैं। बुधवार सुबह हत्या के बारे में जानकारी मिली। मास्टर डिग्री के लिए वह तीन साल पहले लंदन गई थी। पिछले साल अगस्त में वह घर आई थी और अब शादी के कारण दोबारा आने वाली थी। वह एक नौकरी भी करती थी, जिससे उसने रिजाइन भी दे दिया था। पुलिस ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक ब्राजील का रहने वाला है, जिसका नाम केविन एंटोनियो लॉरेंसो जी मॉरिस (25) है। वहीं इसके अलावा 23 और 24 साल के दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है। तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। तेजस्विनी के चचेरे भाई विजय ने बताया कि एक सप्ताह पहले डी मॉरिस महिला के साथ रहने के लिए शिफ्ट हुआ था।
विज्ञापन
जल्द सुलझा दिया जाएगा मामला
लंदन की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लिंडा ब्रेडली ने बताया था कि मंगलवार सुबह 10 बजे आरोपी ने हमला किया था। चाकूबाजी में एक अन्य महिला भी घायल हो गई थी, जो अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है। जनता मामले में पुलिस की मदद कर रही है। मैं उन्हें भरोसा दिलाना चाहती हूं कि पुलिस लगातार काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एक और भारतीय की मौत
मध्य इंग्लैंड के नॉटिंघम की सड़क पर हुई चाकूबाजी में भारतीय मूल की छात्रा की मौत हो गई थी। इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी अपनी जान गंवाई थी। जानकारी के अनुसार, भारतीय मूल की ग्रेस ओ मल्ली (19) अपनी दोस्त बरनबी वेबर (19) के साथ थीं, तभी आरोपियों ने मंगलवार तड़के उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के कारण मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।