फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin taxi driver attacked in Dublin, police probe violent assault

Indian-origin Taxi Driver Attacked: डबलिन में भारतीय मूल के टैक्सी चालक पर हमला, वारदात की जांच कर रही पुलिस

Tue, 05 Aug 2025 02:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 05 Aug 2025 02:44 PM IST
सार

घटना शुक्रवार को जारी भारतीय दूतावास की एक एडवाइजरी के बाद हुई, जिसमें राजधानी डबलिन और उसके आसपास हुए हालिया हमलों के बाद सुरक्षा संबंधी चिंताएं व्यक्त की गईं और भारतीय नागरिकों से सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने का आग्रह किया गया था।

विज्ञापन
Indian-origin taxi driver attacked in Dublin, police probe violent assault
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आयरलैंड में एक भारतीय मूल के टैक्सी ड्राइवर पर राजधानी डबलिन में हमला किया गया। 23 साल से ज्यादा समय से यहां रह रहे टैक्सी चालक पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया। स्थानीय पुलिस (गार्डाई) ने इस हिंसक हमले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


40 वर्षीय लखवीर सिंह ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात 20 साल के दो युवकों को डबलिन के बैलीमुन उपनगर स्थित पॉपिनट्री में छोड़ा था। गंतव्य पर पहुंचने के बाद उन लोगों ने गाड़ी का दरवाजा खोला और उनके सिर पर बोतल से दो बार वार किए। भागते समय संदिग्धों ने कथित तौर पर चिल्लाते हुए कहा: 'अपने देश वापस जाओ।'
विज्ञापन


लखवीर ने 'डबलिन लाइव' को बताया, '10 साल में मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। मैं अब बहुत डरा हुआ हूं और इस समय मैं काम नहीं कर रहा हूं। वापस जाना बहुत मुश्किल होगा। मेरे बच्चे बहुत डरे हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डबलिन पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि लखबीर को शहर के ब्यूमोंट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी चोटों पर मरहम-पट्टी की गई और जख्म को जानलेवा नहीं माना गया। गार्डाई हमले की जांच कर रहे हैं। हमला शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को रात लगभग 11:45 बजे पॉपिनट्री, बैलीमुन, डबलिन 11 में हुआ था।

घटना शुक्रवार को जारी भारतीय दूतावास की एक एडवाइजरी के बाद हुई, जिसमें राजधानी डबलिन और उसके आसपास हुए हालिया हमलों के बाद सुरक्षा संबंधी चिंताएं व्यक्त की गईं और भारतीय नागरिकों से सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने का आग्रह किया गया। इसमें कहा गया कि हाल ही में आयरलैंड में भारतीय नागरिकों पर शारीरिक हमलों की घटनाओं में वृद्धि हुई है। दूतावास इस संबंध में आयरलैंड के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। साथ ही आयरलैंड में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए उचित सावधानी बरतें और सुनसान इलाकों में जाने से बचें। बयान में आपातकालीन दूतावास के संपर्क विवरण 0899423734 और cons.dublin@mea.gov.in दिए गए हैं।

यह बयान 19 जुलाई को डबलिन के टैलाघ्ट उपनगर के पार्कहिल रोड पर एक 40 वर्षीय भारतीय व्यक्ति पर हुए क्रूर हमले के बाद आया था, जिसे स्थानीय लोगों  नस्लवादी हिंसा करार दिया था। गार्डाई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आयरलैंड में भारतीय राजदूत अखिलेश मिश्रा उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इस हमले पर दुख व्यक्त किया।


घटना के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दूतावास ने कहा, 'डबलिन के टैलाघ्ट में एक भारतीय नागरिक पर हुए हालिया शारीरिक हमले के संबंध में दूतावास पीड़ित और उसके परिवार के संपर्क में है। सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। दूतावास इस संबंध में संबंधित आयरिश अधिकारियों के संपर्क में भी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed