US: भारतीय मूल की महिला को बड़ी जिम्मेदारी, अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट में सहायक पुलिस प्रमुख का कार्यभार संभाला
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलोन बीते पंद्रह वर्षों से न्यू हेवन पुलिस विभाग के लिए सेवा दी रही हैं। शुक्रवार को एक समारोह में उन्होंने शहर के दूसरे सहायक पुलिस प्रमुख के रूप में शपथ ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल की सिख महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट मनमीत कोलोन ने अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट में सहायक पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ ही वह एशियाई मूल की पहली ऐसी महिला भी बन गई हैं, जो विभाग में दूसरी सहायक प्रमुख बनी हैं।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलोन बीते पंद्रह वर्षों से न्यू हेवन पुलिस विभाग के लिए सेवा दी रही हैं। शुक्रवार को एक समारोह में उन्होंने शहर के दूसरे सहायक पुलिस प्रमुख के रूप में शपथ ली।
इस मौके पर पुलिस आयुक्त बोर्ड के प्रमुख एवेलिस रिबेरो ने कहा, मुंबई की रहने वाली कोलोन (37 वर्षीय) विभाग की दूसरी महिला सहायक प्रमुख बनी हैं, इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली भारतीय हैं।
कोलोन ने समारोह में अपने सहयोगियों, परिजनों और दोस्तों का आभार जताया और कहा कि ज्यादा शक्ति (पावर) के साथ ही ज्यादा जिम्मेदारी और जवाबदेही भी आती है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कोलोन 11 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ अमेरिका आई थी और डेढ़ दशक पहले पुलिस विभाग में शामिल हुईं।
यह भी पढ़ें: Amritpal Case: अमेरिका के टाइम्स स्काव्यर में खालिस्तान समर्थकों की रैली; भारत विरोधी नारे भी लगाए
कोलोन के बारे में बताते हुए पुलिस प्रमुख कार्ल जैकबसन ने कहा, "वह सख्त महिला हैं, लेकिन वह बहुत दयालु भी हैं।" इस महीने की शुरुआत में कोलोने एक समाचार पत्र से कहा था, मैं एक सिख परिवार से आती हूं। पंजाबी बोलती हूं। मुझे अपनी विरासत पर बहुत गर्व है।
कोलोन के भाई प्रभज्योत सिंह और उनकी बड़ी बेटी मिलन ने कोलोन की वर्दी पर नए सहायक मुख्य बैज को पिन किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद मेयर जस्टिन एलिकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
कोलोन ने दिसंबर 2008 में पुलिस अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और न्यू हेवन यूनिवर्सिटी में क्रिमिनल जस्टिस की स्टडी की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.