{"_id":"64217ac54837db85c90711f3","slug":"amritpal-case-rally-of-khalistan-supporters-in-america-s-times-square-raised-anti-india-slogans-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Case: अमेरिका के टाइम्स स्काव्यर में खालिस्तान समर्थकों की रैली; भारत विरोधी नारे भी लगाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Amritpal Case: अमेरिका के टाइम्स स्काव्यर में खालिस्तान समर्थकों की रैली; भारत विरोधी नारे भी लगाए
Mon, 27 Mar 2023 04:47 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 27 Mar 2023 04:47 PM IST
सार
अमृतपाल का समर्थन कर रहे लोगों ने खालिस्तान के समर्थन में भी नारेबाजी की। हालांकि, पूरे प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था। जवानों के साथ-साथ न्यूयॉर्क पुलिस की सभी कारें और वैनें भी टाइम्स स्काव्यर पर ही मौजूद थीं।
विज्ञापन
Amritpal Singh
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान से बौखलाए समर्थकों ने अमेरिका के टाइम्स स्काव्यर में कार रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने हाथों में फ्री अमृतपाल सिंह की तख्ती भी ले रखी थी। कारों में खालिस्तानी झंडे लगे हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, कार रैली मनहट्टम शहर के टाइम्स स्काव्यर में जाकर खत्म हुई। रैली में अमृतपाल की फोटो लगे हुए ट्रक भी थे। पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे ने अपने हाथों में खालिस्तानी झंडे ले रखे थे। इसके अलावा रैली में खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए गए। बता दें, रविवार को भी कुछ लोगों ने भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन किया था।
प्रदर्शन के दौरान टाइम्स स्काव्यर में भारत विरोधी नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने फ्री अमृतपाल सिंह लिखकर तख्तियां भी थामी थीं। इसके अलावा के टाइम्स स्काव्यर के एक बिलबोर्ड में भी अमृतपाल की फोटो लगाई गई थी। अमृतपाल का समर्थन कर रहे लोगों ने खालिस्तान के समर्थन में भी नारेबाजी की। हालांकि, पूरे प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था। जवानों के साथ-साथ न्यूयॉर्क पुलिस की सभी कारें और वैनें भी टाइम्स स्काव्यर पर ही मौजूद थीं।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास पर तोड़फोड़ को पुलिस ने नाकाम किया
रविवार को भी खालिस्तान के समर्थन में अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास पर भी खालिस्तानी समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। जिन्होंने तोड़फोड़ की कोशिश भी की थी। हालांकि, अमेरिकी खुफिया विभाग और पुलिस ने समय रहते प्रदर्शन पर काबू कर लिया। सैन फ्रांसिस्को और लंदन की तरह हुए तोड़फोड़ से सीख लेते हुए अमेरिकी खूफिया विभाग अलर्ट थी। दूतावासों में हो रहे तोड़फोड़ को लेकर भारत ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। भारत का कहना है कि इन दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
भारत आश्वासन से खुश नहीं होता: विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बगची ने बताया कि नई दिल्ली चाहता है कि मेजबान देश भारतीय दूतावासों पर हो रहे हमलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे। हम सिर्फ आश्वासन से खुश नहीं हैं, हम कार्रवाई देखकर खुश होंगे। इससे पहले 18 मार्च को पंजाब पुलिस ने जलंधर जिले में अमृतपाल के काफिले को घेरा था। इस दौरान उसकी गैंग अमृतपाल को भगाने में सफल हो गई थी। तब से अमृतपाल फरार चल रहा है।