फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin senior minister Shanmugaratnam Tharman to run in Singapore Presidential election

Singapore: भारतीय मूल के मंत्री लड़ेंगे सिंगापुर में राष्ट्रपति चुनाव, प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जताई इच्छा

Thu, 08 Jun 2023 05:35 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Jun 2023 05:35 PM IST
सार

 थर्मन शनमुगरत्नम ने प्रधानमंत्री ली ह्सियन लूंग को राजनीति और अन्य सभी पदों से इस्तीफा देने के अपने फैसले की जानकारी पत्र लिखकर दी।

विज्ञापन
Indian origin senior minister Shanmugaratnam Tharman to run in Singapore Presidential election
Tharman Shanmugaratnam - फोटो : Twitter

विस्तार

सिंगापुर में एक भारतीय मूल के वरिष्ठ मंत्री थर्मन शनमुगरत्नम ने गुरुवार को 22 साल बाद सक्रिय राजनीति से अलग हटकर इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री ली ह्सियन लूंग को राजनीति और अन्य सभी पदों से इस्तीफा देने के अपने फैसले की जानकारी पत्र लिखकर दी।

विज्ञापन


थर्मन ने यह भी कहा कि वह सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी से इस्तीफा देना चाहते हैं, जो 1960 के दशक से समृद्ध सिंगापुर को चला रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री ली ह्सियन लूंग को राजनीति से सेवानिवृत्त होने साथ सरकार में अपने सभी पदों से सेवानिवृत्त होने और राष्ट्रपति चुनाव में लड़ने के बारे में सूचित किया जो सितंबर तक होगा। 
विज्ञापन


एक स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, थर्मन शनमुगरत्नम ने पत्र में लिखा कि मेरी योजना अब से एक महीने बाद 7 जुलाई, 2023 को ऐसा करने की है, ताकि मैं सिंगापुर में अपनी तत्काल आधिकारिक प्रतिबद्धताओं को पूरा कर सकूं। वह अन्य सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से भी हट जाएंगे जो वह मंत्री पद पर रहते हुए निभा रहे हैं। वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री ने भी एक पत्र के माध्यम से थर्मन शनमुगरत्नम को बताया कि वह उनके राष्ट्रपति के पद की दौड़ के फैसले को समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थर्मन सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण (एमएएस) के अध्यक्ष, जीआईसी के उपाध्यक्ष, आर्थिक विकास बोर्ड की अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अन्य जिम्मेदारियों से अपने पद छोड़ देंगे। थर्मन ने कहा कि वह हाल के महीनों में सिंगापुर के लोगों ने उनसे काफी अनुरोध किया था, लोग उनको राष्ट्रपति चुनाव में खड़ा देखना चाहते हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि यह एक कठिन निर्ण है। मैंने अपने परिवार से परामर्श किया है, और इस बात पर सावधानीपूर्वक विचार किया है कि मैं आने वाले वर्षों में देश की सर्वोत्तम सेवा कैसे कर सकता हूँ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed