{"_id":"5fd906b9c0cabb54b357f3da","slug":"indian-origin-person-in-britain-sentenced-to-indefinitely-imprisoned-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा
Wed, 16 Dec 2020 12:25 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
पश्चिमी लंदन में एक विवाद के बाद 69 वर्षीय एक बिल्डर की छूरा घोंपकर हत्या करने का दोषी पाए गए भारतीय मूल के व्यक्ति को ब्रिटेन की एक अदालत ने अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
साउथॉल में 36 वर्षीय गुरजीत सिंह लाल ने एलन इसीचेई पर हमला किया था जब एक सड़क पर लाल के थूकने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
इनर लंदन क्राउन कोर्ट की एक ज्यूरी ने अक्तूबर में उसे हत्या का दोषी पाया था। सोमवार को, उसे उसी अदालत में ब्रिटेन के मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 1983 की धारा 37 के तहत अनिश्चितकालीन अस्पताल में कैद रखने की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
लाल अब एक मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में कैद रहेगा। यह घटना पिछले साल हुई थी।