फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin people dominance in usa politics Over three dozen Indian Americans running for state legislation

USA: राजनीति में बढ़ता भारतीय मूल के लोगों का दबदबा, विभिन्न चुनाव में तीन दर्जन से ज्यादा भारतवंशी उम्मीदवार

Tue, 05 Nov 2024 08:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 05 Nov 2024 08:41 AM IST
सार

सिलिकॉन वैली में भारतीय इंजीनियर्स का खूब प्रभाव है, अब यहां की राजनीति में भी भारतीय अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय मूल की तारा श्रीकृष्णन सिलिकॉन वैली में डिस्ट्रि्क्ट 26 से कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन
Indian origin people dominance in usa politics Over three dozen Indian Americans running for state legislation
अमेरिकी संसद के भारतीय मूल के सांसद - फोटो : एक्स/एमी बेरा

विस्तार

अमेरिका के सबसे संपन्न और पढ़े लिखे समुदायों में भारतवंशी शीर्ष पर हैं। गौर करने वाली बात ये है कि अब भारतवंशी, अमेरिकी राजनीति में भी अपनी पकड़ बना रहे हैं और बड़ी संख्या में चुनावी राजनीति का हिस्सा बन रहे हैं। अमेरिका में अभी विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के साथ ही स्थानीय निकाय के चुनाव भी चल रहे हैं। इन चुनावों में तीन दर्जन से भी ज्यादा भारतवंशी उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के लोग राजनीति के मैदान में उतरे
अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के राजनीति में रुझान को इसी बात से समझा जा सकता है कि भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि 'अगर आप खाने की मेज पर नहीं बैठे हैं तो फिर इसका मतलब है कि आप मेन्यू का हिस्सा हैं।' कैलिफोर्निया में स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं और इन चुनाव में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के लोग हिस्सा ले रहे हैं। कैलिफोर्निया से ही भारतीय मूल के रो खन्ना और एमी बेरा सांसद हैं। साथ ही राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस भी कैलिफोर्निया से ही ताल्लुक रखती हैं। 
विज्ञापन


साथ ही अदला चिश्ती डिस्ट्रिक्ट 11 के लिए काउंटी सुपरवाइजर के लिए चुनाव लड़ रही हैं। आलिया चिश्ती सिटी कॉलेज बोर्ड सैन फ्रांसिस्को के लिए, दर्शना पटेल स्टेट असेंबली के लिए, निकोल फर्नाडेज सैन मेटो सिटी काउंसिल के लिए, निथ्या रमन लॉस एंजेल्स सिटी काउंसिल के लिए, रिचा अवस्थी फोस्टर सिटी काउंसिल के लिए और सुखदीप कौर एमरीविले सिटी काउंसिल के लिए चुनाव लड़ रही हैं। सिलिकॉन वैली में भारतीय इंजीनियर्स का खूब प्रभाव है, अब यहां की राजनीति में भी भारतीय अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय मूल की तारा श्रीकृष्णन सिलिकॉन वैली में डिस्ट्रि्क्ट 26 से कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली के लिए चुनाव लड़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में भी भारतवंशी उम्मीदवार चुनाव मैदान में
डॉ. अजय रमन मिशिगन डिस्ट्रिक्ट 14 के लिए ऑकलैंड काउंटी कमिश्नर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि अनिल कुमार और रंजीव पुरी मिशिगन स्टेट हाउस के लिए चुनाव मैदान में हैं। प्रिया सुंदरेशन एरिजोना में स्टेट सीनेट के लिए, रवि शाह स्कूल बोर्ड के लिए, पेंसिल्वेनिया में आनंद पाटके, अन्ना थॉमस और अरविंद वेंकट स्टेट हाउस के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं निकिल सावल स्टेट सीनेट के लिए उम्मीदवार हैं। इलिनोइस से भारतवंशी अनुषा थोटाकुरा स्कूल बोर्ड के लिए और नबील सैयद स्टेट हाउस के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 


अश्विन रामास्वामी, जॉर्जिया स्टेट सीनेट के लिए चुनाव मैदान में हैं और अगर वे चुने जाते हैं तो वे सबसे कम उम्र के सीनेटर होंगे। ओहायो में चैंतल रघु काउंटी कमिश्नर पद के लिए और पवन पारिख काउंटी क्लर्क ऑफ कोर्ट्स पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वर्जीनिया में डैनी अवुला रिचमंड के मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह न्यूयॉर्क में जेरेमी कोनी और मनिता संघवी स्टेट सीनेट, जोहरान ममदानी स्टेट असेंबली के लिए चुनाव मैदान में हैं। टेक्सास राज्य में सिटी काउंसिल के लिए भारतीय मूल की आशिका गांगुली, नबील शिके, रमेश प्रेमकुमार, रवि सैंडिल, सलमान भोजानी, शेखर सिन्हा, शेरिन थॉमस, सुलेमान लालानी सिटी काउंसिल, स्टेट हाउस और जज पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मनका ढींगरा वाशिंगटन राज्य के अटॉर्नी जनरल पद और मोना दास सार्वजनिक भूमि के आयुक्त पद के लिए चुनावी रेस में शामिल हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed