Australia: भगौड़े राजविंदर सिंह को ऑस्ट्रेलिया से किया गया प्रत्यर्पित, 2018 में लगा था हत्या का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजविंदर सिंह पर पुलिस ने हत्या का एक मामला दर्ज किया था और शुक्रवार को केर्न्स मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश होने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2018 में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की कथित रूप से हत्या करने के बाद ऑस्ट्रेलिया से भागे 38 वर्षीय भारतीय मूल के आरोपी राजविंदर सिंह पर भारत से प्रत्यर्पित किए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजविंदर सिंह पर पुलिस ने हत्या का एक मामला दर्ज किया था और शुक्रवार को केर्न्स मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश होने की उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में वर्ष 2018 में हुई टोया कॉर्डिंग्ले की हत्या के संदिग्ध राजविंदर सिंह पर पुलिस ने 10 लाख डॉलर (5,27,15,062 रुपये) का इनाम घोषित किया था। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने दुनियाभर के लोगों से आरोपी को दबोचने में सहयोग की अपील की थी। राजविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने पिछले साल 25 नवंबर को गिरफ्तार किया था।राजविंदर सिंह ऑस्ट्रेलिया में मेल नर्स के रूप में काम करता था।
कुत्ता घुमाते वक्त गायब हो गई थी टोया
24 साल की टोया 21 अक्तूबर 2018 को उस वक्त लापता हो गई थी, जब वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने ले गई थी। अगले दिन सुबह उसके पिता को उसका शव 40 किलोमीटर दूर केर्न्स के उत्तर में वांगेट्टी समुद्र तट पर मिला था। संदिग्ध आरोपी राजविंदर सिंह पर घोषित इनाम क्वींसलैंड के इतिहास में सबसे बड़ा है।
मार्च 2021 में की थी प्रत्यर्पण की अपील
ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने मार्च 2021 में आरोपी राजविंदर सिंह को प्रत्यर्पित करने की अपील की थी। वह उत्तरी क्वींसलैंड के इनिसफैल इलाके में रहता था। वह मूल रूप से पंजाब के बुट्टर कलां का रहने वाला है। पुलिस की जासूसी प्रकोष्ठ की प्रमुख सोनिया स्मिथ ने कहा कि यह इनाम अनोखा व सबसे बड़ा है। आरोपी के भारत भागने की पुष्टि हो चुकी है। न्यूज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार एक विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है, जिसके अधिकारी भारत में किसी से भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। व्हाट्सएप के जरिए भी आरोपी के ठिकाने की जानकारी दी जा सकती है। पुलिस मंत्री मार्क रैयान ने कहा कि इस व्यक्ति पर बहुत ही जघन्य अपराध का आरोप है। एक ऐसा अपराध जिसने एक परिवार को तोड़ कर रख दिया है।