फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Origin Man Shot Dead During Robbery In Texas Came To US eight Months Ago news in hindi

US: टेक्सास के स्टोर में डकैती के दौरान भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या, आठ महीने पहले ही आया था अमेरिका

Mon, 24 Jun 2024 08:34 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 24 Jun 2024 08:34 AM IST
सार

वाणिज्य दूतावास, भारतीय संघों के साथ मिलकर शव परीक्षण और मृत्यु प्रमाणपत्र सहित स्थानीय औपचारिकताओं के बाद शव को भारत वापस लाने के लिए हर संभव मदद कर रहा है।

विज्ञापन
Indian Origin Man Shot Dead During Robbery In Texas Came To US eight Months Ago news in hindi
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में टेक्सास के एक स्टोर में डकैती के दौरान एक 32 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी की 21 जून को प्लेजेंट ग्रोव, डलास के गैस स्टेशन सुविधा स्टोर पर घटी। महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने इस घटना की पुष्टि की। मृतक की पहचान दसारी गोपीकृष्ण के तौर पर की गई है, जो आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। वह आठ महीने पहले ही अमेरिका आया था। 
विज्ञापन


गोपीकृष्ण के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मंजूनाथ ने कहा, "भारतीय नागरिक दसारी गोपीकृष्ण के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। प्लेजेंट ग्रोव में एक डकैती के दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। हम उनके स्थानीय परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।"
विज्ञापन


वाणिज्य दूतावास, भारतीय संघों के साथ मिलकर शव परीक्षण और मृत्यु प्रमाणपत्र सहित स्थानीय औपचारिकताओं के बाद शव को भारत वापस लाने के लिए हर संभव मदद कर रहा है। डकैती के दौरान गोपीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोपीकृष्ण अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। टेक्सास में हुए इस घटना ने डलास में रहने वाले हिंदू समुदाय को बहुत ज्यादा प्रभावित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed