{"_id":"63cce4aa94e67c5afa4d4a42","slug":"indian-origin-man-shot-dead-at-gas-station-robbery-in-philadelphia-america-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में गैस स्टेशन पर डकैती, भारतीय मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में गैस स्टेशन पर डकैती, भारतीय मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Sun, 22 Jan 2023 12:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:54 PM IST
सार
फिलाडेल्फिया पुलिस ने घटना के संबंध में एक सीसीटीवी वीडियो भी जारी किया है, इसमें हत्या के तीनों आरोपियों को दिखाया गया है। बता दें, अमेरिका में पेट्रोल स्टेशनों पर बड़ी संख्या में भारतीय और अन्य दक्षिण एशियाई काम करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक गैस स्टेशन पर डकैती की एक घटना में भारतीय मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 66 वर्षीय भारतीय मूल का व्यक्ति स्टेशन पर बतौर कर्मचारी काम करता था। पुलिस हत्या के सिलसिले में तीन लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
फिलाडेल्फिया पुलिस ने घटना के संबंध में एक सीसीटीवी वीडियो भी जारी किया है, इसमें हत्या के तीनों आरोपियों को दिखाया गया है। अधिकारियों ने बताया, घटना मंगलवार को टोरेसडेल एवेन्यू के 7100 ब्लॉक के एक्सॉन में हुई। पुलिस ने कहा कि नकाबपोश लोग गैस स्टेशन के मिनी-मार्ट में घुस गए और डकैटी की घटना को अंजाम दिया। बता दें, अमेरिका में पेट्रोल स्टेशनों पर बड़ी संख्या में भारतीय और अन्य दक्षिण एशियाई काम करते हैं। सितंबर में, मिसिसिपी के टुपेलो में पेट्रोल पंप पर एक भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन