फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Origin Man Killed in San Antonio Police Shooting During Arrest Attempt News in Hindi

US: सैन एंटोनियो पुलिस की फायरिंग में भारतीय मूल के व्यक्ति की गई जान, पकड़ने की कोशिश करते हुए चलाई गोली

Fri, 26 Apr 2024 09:12 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 26 Apr 2024 09:12 AM IST
सार

21 अप्रैल को पुलिस अधिकारी टायलर टर्नर द्वारा सचिन साहू को गोली मारने के बाद घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। साहू मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

विज्ञापन
Indian Origin Man Killed in San Antonio Police Shooting During Arrest Attempt News in Hindi
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैन एंटोनियो में भारतीय मूल के एक 42 साल के शख्स की पुलिस की गोली लगकर मौत हो गई। दरअसल, पुलिस एक गंभीर मामले में उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी, तभी उसने अधिकारियों के वाहन को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


अमेरिकी नागरिक हो सकता है
21 अप्रैल को पुलिस अधिकारी टायलर टर्नर द्वारा सचिन साहू को गोली मारने के बाद घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। साहू मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वह अमेरिकी नागरिक हो सकता है।
विज्ञापन


हथियार से हमले की मिली थी जानकारी
सैन एंटोनियो पुलिस विभाग ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि 21 अप्रैल को शाम करीब साढ़े छह बजे अधिकारियों को घातक हथियार के साथ गंभीर हमले के बारे में एक रिपोर्ट के लिए सैन एंटोनियो के चेविओट हाइट्स में एक घर भेजा गया था। जब अधिकारी पहुंचे तो वहां एक 51 साल की महिला मिली, जिसे जानबूझकर एक वाहन से टक्कर मारी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साहू पर हमले का आरोप था। वह मौके से फरार हो गया था। पीड़िता को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पुलिस ने साहू के लिए एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

पुलिस पर किया हमला
कई घंटे बीतने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि साहू घर लौट आया है। सूचना पर अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, आरोपी ने भागने की कोशिश की और अपने वाहन से दो अधिकारियों को टक्कर मार दी। इस पर एक अधिकारी ने साहू को गोली मार दी, जिससे उसके मौत हो गई। 

एक घायल अधिकारी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं, दूसरे का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। घटना के दौरान कोई और घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि जांच अब भी जारी है।

महिला की हालत गंभीर
पुलिस प्रमुख बिल मैकमैनस ने कहा कि साहू ने अपने साथ रहने वाली महिला को वाहन से कुचल दिया था। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी कई सर्जरी की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने साहू के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 21 अप्रैल को कुछ अधिकारी उसके घर उसे पकड़ने गए थे। पुलिस अधिकारियों ने उसे पकड़ भी लिया था। हालांकि वह बचकर अपनी कार से भागने लगा। पुलिस अधिकारियों ने उसका पीछा किया तो उसने कार से अधिकारियों को टक्कर मार दी। 

अधिकारी ने आगे बताया कि उनके साथ मौजूद दूसरे अधिकारी ने साहू को रोकने के लिए गोली चलाई, जिससे उसकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि पुलिस को आगे के तथ्यों का पता लगाने के लिए बॉडीकैम फुटेज देखना बाकी है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, साहू की पूर्व पत्नी लिया गोल्डस्टीन ने बताया कि साहू को बाइपोलर डिसऑर्डर था। उसे कभी- कभी कुछ आवाजें सुनाई देती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed