फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin man dies after being pushed outside shopping mall in Singapore

Singapore: सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत, शॉपिंग मॉल के बाहर शख्स ने दिया था धक्का

Sat, 08 Apr 2023 08:23 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, सिंगापुर।
पीटीआई, सिंगापुर। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Apr 2023 08:23 AM IST
सार

34 वर्षीय थेवेंद्रन शनमुगम (Thevandran Shanmugam ) पिछले महीने ऑर्चर्ड रोड पर कॉनकॉर्ड शॉपिंग मॉल में सीढ़ियों से पीछे की ओर गिर गए थे। द स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार ने शुक्रवार को बताया कि उनके सिर में कई फ्रैक्चर हुए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Indian-origin man dies after being pushed outside shopping mall in Singapore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

सिंगापुर में एक शॉपिंग मॉल के बाहर भारतीय मूल के एक व्यक्ति की धक्का मुक्की में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भारतीय मूल के एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति द्वारा सीने पर धक्का मारने से वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


34 वर्षीय थेवेंद्रन शनमुगम (Thevandran Shanmugam ) पिछले महीने ऑर्चर्ड रोड पर कॉनकॉर्ड शॉपिंग मॉल में सीढ़ियों से पीछे की ओर गिर गए थे। द स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार ने शुक्रवार को बताया कि उनके सिर में कई फ्रैक्चर हुए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम मंडई श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


शनमुगम को धक्का देने वाले 27 वर्षीय मुहम्मद अजफरी अब्दुल काहा पर घटना के एक दिन बाद स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया। अदालत के दस्तावेजों में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि क्या घटना से पहले दोनों व्यक्ति एक-दूसरे को जानते थे। यह घटना कथित तौर पर कॉनकॉर्ड शॉपिंग मॉल के एक लोकप्रिय नाइट स्पॉट के बाहर हुई। ऑर्चर्ड रोड पर बने इस शॉपिंग मॉल में कई बार और नाइट क्लब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, नाइटक्लब ने शुक्रवार को इन दावों का खंडन किया कि जिस दिन उन पर हमला हुआ था उस दिन सुबह शनमुगम ने उसके परिसर का दौरा किया था। लोगों से अटकलें न लगाने का आग्रह करते हुए क्लब रूमर्स ने शनमुगम के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह बेहद दुखद है और उनकी मौत के लिए खेद है।

अजफरी को अगर दोषी ठहराया जाता है, तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है, साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, अन्य अपराधों के लिए जेल जाने के बाद माफी के आदेश के तहत अजफरी बाहर आया था और उसने कथित रूप से यह अपराध किया। रिपोर्ट के मुताबिक, दोषी पाए जाने पर उसे 178 दिनों तक की अतिरिक्त जेल की सजा हो सकती है। सिंगापुर में एक कैदी को जेल के बाहर अपनी सजा का एक हिस्सा बिताने की अनुमति देने के लिए एक माफी आदेश जारी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed